• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

50 की उम्र में भी कुंवारी हैं Ameesha Patel, आधी उम्र के लड़कों के आ रहे प्रपोजल, शादी को लेकर एक्ट्रेस ने रखी ये शर्त

50 की उम्र में भी सिंगल अमीषा पटेल ने खुलासा किया है कि उन्हें आधी उम्र के लड़कों से प्रपोजल मिलते हैं। वे ऐसा अमीर और मैच्योर पार्टनर चाहती हैं जो उन...और पढ़ें

By Himadri Singh HadaEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Sat, 16 May 2026 03:12:38 PM (IST)Updated Date: Sat, 16 May 2026 03:12:38 PM (IST)
50 की उम्र में भी कुंवारी हैं Ameesha Patel, आधी उम्र के लड़कों के आ रहे प्रपोजल, शादी को लेकर एक्ट्रेस ने रखी ये शर्त
शादी को लेकर अमीषा पटेल की शर्त।

HighLights

  1. 50 की उम्र में भी कुंवारी हैं अमीषा पटेल
  2. आधी उम्र के लड़कों के आ रहे हैं प्रपोजल
  3. शादी को लेकर एक्ट्रेस ने रखी ये शर्त

एंटरटेनमेंट डेस्क। साल 2000 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में सनसनी मचाने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल 50 साल की उम्र में भी सिंगलहुड को एंजॉय कर रही हैं। फैंस के बीच अक्सर यह सवाल उठता रहता है कि वे कब और किससे शादी करेंगी। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान अमीषा ने अपनी शादी और पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की और बताया कि उम्र के इस पड़ाव पर वे अपने लिए कैसा जीवनसाथी चाहती हैं।

पार्टनर को लेकर अमीषा की अपनी शर्तें

naidunia_image

पॉडकास्ट में जब अमीषा से पूछा गया कि क्या वे खुद से कम सफल इंसान के साथ लाइफ बिताना पसंद करेंगी? इस पर एक्ट्रेस ने बेबाकी से जवाब दिया, 'मैं पहले भी एक ऐसे इंसान के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हूँ जो मुझसे कम सक्सेसफुल और फेमस था।


लेकिन हमारा रिश्ता इस वजह से नहीं टूटा था, कारण कुछ और ही था। मेरे लिए पैसा कभी भी पहला पैमाना नहीं रहा, लेकिन इसका यह मतलब भी नहीं है कि मैं एक अनकंफर्टेबल लाइफ जीना पसंद करूँगी।'

naidunia_image

अपनी लाइफस्टाइल पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, "मेरा एक स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग पैदाइशी था और एक मैंने अपनी मेहनत से बनाया है। मैंने लाइफ में स्ट्रगल और टफ दिन भी देखे हैं, तो अगर मुझे बाकी के दिन अच्छे से गुजारने हैं, तो मैं इसके लिए झूठ क्यों बोलूँगी?

अगर आज मुझे 10 दिन के लिए वेकेशन पर लंदन या न्यूयॉर्क जाना है, तो वहां जाने के लिए मुझे कोई स्ट्रगल नहीं चाहिए। मैं ऐसा ही पार्टनर चाहूँगी जो यह सब अफोर्ड कर सके, क्योंकि इतनी मेहनत के बाद मैं यह डिजर्व करती हूँ। मैं किसी रिलेशनशिप में 'मम्मा' (Mama) बनकर नहीं रहना चाहती।"

आधी उम्र के लड़कों से आते हैं प्रपोजल

naidunia_image

इंटरव्यू के दौरान अमीषा ने एक और दिलचस्प खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें अपनी उम्र से आधी उम्र के लड़कों के भी मैरिज प्रपोजल आते हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे खुद से काफी छोटे लड़के के साथ रिलेशनशिप के लिए तैयार हैं? तो अमीषा ने मैच्योरिटी पर जोर देते हुए कहा, "मुझे लगता है कि कोई भी इंसान दिमागी तौर पर मैच्योर होना चाहिए। मैच्योरिटी का उम्र से कोई लेना-देना नहीं होता है।"

चर्चा में रही है अमीषा की पर्सनल लाइफ

naidunia_image

अमीषा पटेल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका सबसे चर्चित रिलेशनशिप मशहूर फिल्ममेकर विक्रम भट्ट के साथ रहा था। फिल्म 'आप मुझे अच्छे लगने लगे' के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई थी, जिसके बाद उन्होंने लगभग पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया।

बाद में अमीषा ने स्वीकार किया था कि इस रिश्ते के पब्लिक होने की वजह से उस समय उनके करियर पर बुरा असर पड़ा था। विक्रम भट्ट से ब्रेकअप के बाद उनका नाम बिजनेसमैन कनव पुरी के साथ भी जुड़ा था।

'गदर 2' से किया जबरदस्त कमबैक

naidunia_image

ऋतिक रोशन के साथ डेब्यू करने के बाद अमीषा ने सनी देओल के साथ 'गदर: एक प्रेम कथा' जैसी ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर फिल्म दी। इसके बाद उन्होंने 'हमराज', 'हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड', 'भूल भुलैया' और 'रेस 2' जैसी कई हिट फिल्मों में अभिनय किया।

साल 2023 में अमीषा ने सनी देओल के साथ 'गदर 2' से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमबैक किया था। अब दर्शकों को इस फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म 'गदर 3' का बेसब्री से इंतजार है, जिसमें यह सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन शेयर करती नजर आएगी।