
एंटरटेनमेंट डेस्क। 'बे' ने पूरी तरह कमान संभाल ली है, अब यह शहर उसका रनवे है! अनन्या पांडे वापस आ गई हैं, और कहना होगा कि वह कॉल मी बे सीजन 2 के नए शानदार पोस्टर के साथ अपनी शानदार एंट्री कर रही हैं। शहर के बैकड्रॉप पर बे की कहानी बुनी गई है और सभी की निगाहें उसी पर जमी हुई हैं।
ऐसे में बे इस बार अपनी जिंदगी के नए सीजन के साथ प्यार, ड्रामा और सब कुछ जो उस दरमियान आता है, को साथ लिए हुए है। लेकिन, बे अपने कमबैक के साथ कौन से सरप्राइज़ अपने संग लेकर आ रही है?
एक बात तो तय है कि बे के आसपास होने की वजह से एक भी फीके पल नहीं होने वाले, इसलिए सभी के लिए इंतजार करना मुश्किल हो रहा है, यह जानने के लिए कि बे इस बार खुद को किस राह पर लेकर जाने वाली है।
इस सीरीज को धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता ने प्रोड्यूस किया है, जबकि सोमेन मिश्रा और कॉलिन डी'कुन्हा इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।
इस सीरीज को इशिता मोइत्रा ने बनाया है और उन्होंने समीना मोटलेकर, रोहित नायर और नित्तल चंदराना के साथ मिलकर इसकी कहानी लिखी है। नए सीजन में एक बार फिर पसंदीदा कास्ट की वापसी हो रही है।
इसमें अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगी, वहीं श्रुति कमल हासन भी इस बार टैलेंट टीम में शामिल हुई हैं। इनके अलावा वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर भी जरूरी किरदार निभाते नजर आएंगे।
कॉल मी बे सीजन 2 का प्रीमियर एक्सक्लूसिव तौर से प्राइम वीडियो पर 17 दिसंबर 2026 को भारत और 240 ज्यादा देशों और दुनियाभर के अलग-अलग क्षेत्रों में होगा।