• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

समुद्र मंथन से प्रेरित इस शो की पहली झलक में अलौकिक शक्तियों, रोमांचक ड्रामा औरविजुअल इफेक्ट्स की भरमार

समुद्र मंथन से प्रेरित इस शो की पहली झलक में अलौकिक शक्तियों, रोमांचक ड्रामा और शानदार विजुअल इफेक्ट्स की झलक देखने को मिलती है।

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 02:38:38 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 03:05:09 PM (IST)
समुद्र मंथन से प्रेरित इस शो की पहली झलक में अलौकिक शक्तियों, रोमांचक ड्रामा औरविजुअल इफेक्ट्स की भरमार
टीवी शो अप्‍सरा की झलक।

HighLights

  1. शो को भव्य बनाने के लिए असली लोकेशन्स पर शूटिंग हुई।
  2. इस शानदार दुनिया को पर्दे पर उतारना आसान नहीं था।
  3. पहले एपिसोड की शूटिंग में ही करीब छह दिन लग गए।

एंटरटेनमेंट डेस्‍क। स्टार प्लस का आगामी शो अप्सरा दर्शकों को एक ऐसी भव्य दुनिया में ले जाने के लिए तैयार है, जहाँ प्राचीन पौराणिक कथाओं के साथ अमृत को पाने की एक रोमांचक जंग देखने को मिलेगी।

समुद्र मंथन से प्रेरित इस शो की पहली झलक में अलौकिक शक्तियों, रोमांचक ड्रामा और शानदार विजुअल इफेक्ट्स की झलक देखने को मिलती है।

शो को और भी भव्य बनाने के लिए असली लोकेशन्स पर शूटिंग की गई है। इस शानदार दुनिया को पर्दे पर उतारना आसान नहीं था, क्योंकि शो के पहले एपिसोड की शूटिंग में ही करीब छह दिन लग गए।

अनुष्का मर्चंडे के लिए इस सफर की शुरुआत मुंबई के मशहूर बांद्रा फोर्ट से हुई, जहाँ लोगों की भीड़ और तेज धूप के बीच शूटिंग करना उनके लिए एक यादगार अनुभव रहा।

टीज़र:

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

अपने शूटिंग के अनुभव के बारे में बात करते हुए अनुष्का ने बताया, "हमने अभी-अभी स्टार प्लस के अप्सरा की शूटिंग शुरू की है और अभी से इस शो को लेकर बात करने के लिए बहुत कुछ है।

हमने शो के कुछ शुरुआती दृश्यों की शूटिंग असली लोकेशन्स पर की, जिनमें शानदार विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है। पहले एपिसोड की शूटिंग में ही हमें करीब छह दिन लग गए।

लोकेशन्स पर काफी भीड़ थी, तेज धूप थी और गर्मी, रेत और आसपास चल रही तमाम हलचल के बीच शूटिंग करना काफी मुश्किल और अस्त-व्यस्त था।

लेकिन, इसके बावजूद यह अनुभव बेहद मजेदार भी रहा।" देखना न भूलें अप्सरा, 21 अक्टूबर से हर दिन रात 10:30 बजे, सिर्फ स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर।