• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मनोरंजन

अविका गोर की TV पर वापसी, 'अप्सरा' में बनेंगी अप्सराओं की रानी, 21 अक्टूबर से होगा प्रसारण

इस किरदार को चुनने की वजह बताते हुए अविका कहती हैं, मेरे लिए हमेशा ही किरदार और कहानी काफी ज्यादा मायने रखते हैं। मैं किस माध्यम में काम कर रही हूँ, य...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 06:45:34 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 06:54:56 PM (IST)
अविका गोर की TV पर वापसी, 'अप्सरा' में बनेंगी अप्सराओं की रानी, 21 अक्टूबर से होगा प्रसारण
अविका गोर बनेंगी अप्‍सरा।

HighLights

  1. इस किरदार को चुनने की वजह बताते हुए अविका कहती हैं।
  2. "मेरे लिए हमेशा ही किरदार और कहानी मायने रखते हैं।
  3. इस भूमिका ने मुझे रोमांस और भावुक दृश्यों का मौका दिया।

एंटरटेनमेंट डेस्‍क। अप्सराओं की रानी के शाही अंदाज में टेलीविजन पर लौट रही हैं अविका गोर! स्टार प्लस की नई अलौकिक गाथा 'अप्सरा' का प्रसारण 21 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। शो का पहला एपिसोड भव्य होगा, जिसमें अविका एक ऐसे किरदार में नजर आएँगी, जिसमें शक्ति और गरिमा के साथ भावनाओं की गहराई भी देखने को मिलेगी। समुद्र मंथन से प्रेरित इस कहानी में उनका यह खास अंदाज दर्शकों को एक जादुई दुनिया से रूबरू कराएगा।

मुक्ता धोंड के इस शो की कहानी सुनहरी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार समीक्षा जायसवाल निभा रही हैं। अमृत की रक्षा करने और अपनों को बचाने के लिए सुनहरी बुरी शक्तियों से मुकाबला करती है। पारस कलनावत, अनुष्का मर्चेंडे और अदा खान भी इस शो का हिस्सा हैं। रहस्य, रोमांच और रिश्तों के भावनात्मक ताने-बाने से सजी इस दुनिया में फर्ज और प्यार के बीच हर कदम पर साहस की परीक्षा होगी।


naidunia_image

इस किरदार को चुनने की वजह बताते हुए अविका कहती हैं, "मेरे लिए हमेशा ही किरदार और कहानी काफी ज्यादा मायने रखते हैं। मैं किस माध्यम में काम कर रही हूँ, यह कभी मेरे फैसले की सबसे बड़ी वजह नहीं रहा। जब मुझे इस किरदार के बारे में पता चला, तो उसकी कई परतों ने मुझे बेहद प्रभावित किया। वह शक्तिशाली है, उसकी मौजूदगी का अपना प्रभाव है, लेकिन उसकी अपनी कमजोरियाँ भी हैं। इस भूमिका ने मुझे रोमांस और एक्शन से लेकर भावुक दृश्यों और नृत्य तक, बहुत कुछ करने का मौका दिया।"

naidunia_image

'अप्सरा' की इस काल्पनिक दुनिया का हिस्सा बनने के लिए अविका ने खास पोशाकों, आभूषणों और साज-सज्जा के साथ एक नया रूप भी अपनाया। उनके लिए इस अंदाज में ढलना अपने आप में एक खास अनुभव रहा। उनके लुक की हर बारीकी ने उन्हें किरदार को महसूस करने और उसमें उतरने में मदद की। शो की भव्य और अनूठी दुनिया का श्रेय वे मुक्ता धोंड और विक्रम घई को देती हैं। साथ ही, वे बताती हैं कि मनीष और अदा खान के साथ काम करने से यह अनुभव और भी यादगार बन गया।

हालाँकि, इस सफर में अविका के लिए सबसे खास बात रही टेलीविजन पर वापसी करना। अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए, वे कहती हैं, "एक कलाकार के तौर पर मैंने टेलीविजन से बहुत कुछ सीखा है। यहीं मुझे खुद को निखारने और आगे बढ़ने के मौके मिले। वापस आकर एक बार फिर एहसास हुआ कि आप कितना भी आगे बढ़ जाएँ, खुद को कितना भी बदल लें या फिर अलग-अलग माध्यमों में काम करें, अपनी जड़ों को कभी नहीं भूलना चाहिए।" देखिए 'अप्सरा', बुधवार से रात 10:30 बजे, स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर।