• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

बिग बॉस’ ने रचा नया इतिहास, JioHotstar पर 60 दिनों से भी कम समय में 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम किया पार

‘बिग बॉस हिंदी सीजन 20’ को विदेशों में भी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। सीजन की शुरुआत से ही यह यूके, कनाडा और सिंगापुर में जियोहॉटस्टार के टॉप 5 शोज में लगातार अपनी जगह बनाए हुए है। वहीं, यूएई में यह फिलहाल STARZPLAY पर नंबर 1 शो है और स्ट्रीमिंग शुरू होने के बाद से लगातार प्लेटफॉर्म के टॉप 10 शोज में शामिल है।

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 12:57:47 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 01:00:50 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बिग बॉस’ ने रचा नया इतिहास, JioHotstar पर 60 दिनों से भी कम समय में 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम किया पार
बिग बॉस’ ने रचा नया इतिहास।

HighLights

  1. ‘बिग बॉस हिंदी सीजन 20’ को देश के दर्शकों का प्यार मिल रहा है।
  2. वहीं, कनेक्टेड टीवी पर भी शो की व्यूअरशिप लगातार बढ़ रही है।
  3. जहां पर परिवार एक साथ बड़ी स्क्रीन पर शो का आनंद ले रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्‍क। भारत में पहली बार लॉन्च होने के दो दशक बाद भी ‘बिग बॉस’ अनस्क्रिप्टेड एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी एक अलग और मजबूत पहचान बनाए हुए है। सितंबर में प्रीमियर के साथ जियोहॉटस्टार पर किसी भी रियलिटी शो की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज करने वाले ‘बिग बॉस हिंदी सीजन 20’ ने अब 60 दिनों से भी कम समय में प्लेटफॉर्म पर 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार कर लिया है।

यह फ्रेंचाइजी के इतिहास में किसी भी सीजन द्वारा हासिल किया गया अब तक का सबसे तेज आंकड़ा है। अपने 20वें सीजन के साथ यह शो एक बार फिर अपनी लोकप्रियता, प्रासंगिकता और भारतीय मनोरंजन जगत पर अपने सांस्कृतिक प्रभाव को साबित कर रहा है।


दर्शक सिर्फ शो देख ही नहीं रहे, बल्कि वोटिंग, गेम्स, मीम्स और लाइव चैट के जरिए इसमें सक्रिय रूप से हिस्सा भी ले रहे हैं। इस सीजन में अब तक 350 करोड़ से ज्यादा वोट डाले जा चुके हैं, जो पिछले सीजन के मुकाबले 71% अधिक हैं। वहीं, वोट करने वाले फैंस की संख्या में भी 48% की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा, फैंस ने पिछले सीजन की तुलना में तीन गुना से भी ज्यादा मीम्स बनाए हैं, जबकि शो के प्ले-अलॉन्ग गेम 'जीतो' में हिस्सा लेने वाले दर्शकों की संख्या दोगुने से ज्यादा हो गई है।

‘बिग बॉस हिंदी सीजन 20’ को विदेशों में भी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। सीजन की शुरुआत से ही यह यूके, कनाडा और सिंगापुर में जियोहॉटस्टार के टॉप 5 शोज में लगातार अपनी जगह बनाए हुए है। वहीं, यूएई में यह फिलहाल STARZPLAY पर नंबर 1 शो है और स्ट्रीमिंग शुरू होने के बाद से लगातार प्लेटफॉर्म के टॉप 10 शोज में शामिल है।

इस उपलब्धि पर शो के होस्ट सलमान खान ने कहा, “बिग बॉस का असली गेम सिर्फ घर के अंदर नहीं, बल्कि घर के बाहर भी चलता है, जहां दर्शक हर पल से जुड़े रहते हैं। जियोहॉटस्टार पर 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम हासिल करना इस बात का सबूत है कि दर्शक शो को कितना प्यार करते हैं।

इससे कितना जुड़ाव महसूस करते हैं। हर सीजन कुछ नया लेकर आता है, लेकिन हमारे दर्शकों का उत्साह और जोश हमेशा बरकरार रहता है। यह उपलब्धि आप सभी की है। ‘बिग बॉस’ के इस सफर का अहम हिस्सा बनने के लिए आप सभी का धन्यवाद!”

जियोस्टार में हिंदी और इंग्लिश एंटरटेनमेंट बिजनेस (स्ट्रीमिंग, टीवी और स्टूडियोज) के प्रमुख आलोक जैन ने ‘बिग बॉस हिंदी सीजन 20’ के फ्रेंचाइजी इतिहास में सबसे तेजी से 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम हासिल करने पर कहा, “100 करोड़ घंटे का आंकड़ा हम सभी के लिए गर्व का क्षण है।

यह हिंदी भाषी बाजार के हर व्यक्ति के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक घंटे से भी ज्यादा समय तक ‘बिग बॉस’ देखने के बराबर है, और इसमें टेलीविजन की व्यूअरशिप शामिल भी नहीं है। हमें खुशी है कि सीजन का लगभग आधा सफर अभी बाकी है और शो ने जियोहॉटस्टार पर 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार कर लिया है।

यह देखकर अच्छा लगता है कि दर्शकों ने उस सीजन को इतना प्यार दिया है, जिसे हमने उनकी पसंद और शो के प्रति उनके लगाव को ध्यान में रखकर तैयार किया है। ‘बिग बॉस’ हमेशा से हर भारतीय के लिए बनाया गया शो रहा है और आज इसे बड़े शहरों से लेकर छोटे गांवों तक देखा जा रहा है।

इस सीजन में हमने दर्शकों को शो का हिस्सा बनने के और भी मौके दिए हैं। अब वे सिर्फ घर के अंदर होने वाले ड्रामे को देखते नहीं, बल्कि वोटिंग, पोलिंग और बहस के जरिए घर के खेल को प्रभावित भी करते हैं। शो को अपना बनाने वाले हर दर्शक का हम दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।”

इस खास उपलब्धि पर बात करते हुए बनिजय एशिया और एंडेमोल शाइन इंडिया के फाउंडर और ग्रुप सीईओ दीपक धर ने कहा, “100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम हासिल करना हमारे लिए बेहद खुशी और आभार का क्षण है। इन घंटों में से हर एक घंटा उस दर्शक के प्यार और सराहना को दर्शाता है, जिसने अपना समय ‘बिग बॉस’ के घर के साथ बिताना चुना। हम इस प्यार को कभी हल्के में नहीं लेते।

दो दशकों से भी ज्यादा समय से यह शो इसलिए आगे बढ़ा है, क्योंकि दर्शकों ने इसे अपना बनाया है। शो के साथ दर्शकों का जुड़ाव इस बात का प्रमाण है कि ‘बिग बॉस’ ने भारत में अनस्क्रिप्टेड कंटेंट की दुनिया को किस तरह परिभाषित किया है। यही हमें हर सीजन में इसे और बड़ा, बेहतर और दमदार बनाने के लिए प्रेरित करता है।

हमारे दर्शकों को उनके प्यार और विश्वास के लिए धन्यवाद। सलमान खान, जियोस्टार में हमारे पार्टनर्स और एंडेमोल शाइन इंडिया की पूरी टीम का भी शुक्रिया, जिनके जुनून और मेहनत से हर दिन यह शो दर्शकों तक पहुंचता है। हमें इस उपलब्धि पर गर्व है और हम वादा करते हैं कि आने वाले समय में भी दर्शकों को शो से जुड़े रहने के और भी कारण देते रहेंगे।”

‘बिग बॉस हिंदी सीजन 20’ को देशभर के दर्शकों का प्यार मिल रहा है। शो के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले बाजारों में दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, कोलकाता, अहमदाबाद और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों के साथ लखनऊ, सूरत, जयपुर और नागपुर जैसे शहर भी शामिल हैं। शो नई पीढ़ी के दर्शकों को भी आकर्षित कर रहा है, जहां कुल वॉच टाइम में Gen Z की हिस्सेदारी 45% है। वहीं, कनेक्टेड टीवी पर भी शो की व्यूअरशिप लगातार बढ़ रही है, जहां परिवार एक साथ बड़ी स्क्रीन पर शो का आनंद ले रहे हैं।

शो की लोकप्रियता का असर विज्ञापनदाताओं के भरोसे में भी देखने को मिल रहा है। इस सीजन में 24 ब्रांड्स ने ‘बिग बॉस हिंदी’ के साथ साझेदारी की है। इनमें FMCG, ई-कॉमर्स, ब्यूटी और कॉस्मेटिक्स, फार्मास्यूटिकल्स और हेल्थकेयर, रियल एस्टेट, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, किचन और होम अप्लायंसेज के साथ-साथ नई पीढ़ी की ऑन-डिमांड होम सर्विसेज जैसी कई कैटेगरी के ब्रांड्स शामिल हैं।

‘बिग बॉस’ जियोहॉटस्टार की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट फ्रेंचाइजी है, जो फिलहाल छह भाषाओं में प्रसारित हो रही है। यह जियोस्टार के ‘ऑलवेज ऑन अनस्क्रिप्टेड’ के वादे का भी एक अहम हिस्सा है, जिसके तहत सालभर हर दिन दर्शकों के लिए एक नया शो उपलब्ध कराया जाता है।

‘बिग बॉस हिंदी सीजन 20’ जियोहॉटस्टार पर 24x7 स्ट्रीम हो रहा है। इस शो का फॉर्मेट बनिजय एंटरटेनमेंट के स्वामित्व में है और इसका निर्माण एंडेमोल शाइन इंडिया ने किया है

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।