• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

दुर्गा पूजा के अवसर पर रिलीज हुई 'बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू', दर्शक देखेंगे बंगाल की सांस्कृतिक जड़ों का अनूठा मेल

नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू' में जबरदस्त एक्शन, पुलिस और एक खूँखार अपराधी के बीच तीखा संघर्ष तथा बंग...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 04:07:16 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 04:22:18 PM (IST)
दुर्गा पूजा के अवसर पर रिलीज हुई 'बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू', दर्शक देखेंगे बंगाल की सांस्कृतिक जड़ों का अनूठा मेल
'बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू

HighLights

  1. बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू' में पुलिस और एक खूँखार अपराधी के बीच एक्शन दिखेगा।
  2. तीखा संघर्ष तथा बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक जड़ों का अनूठा मेल देखने को मिलेगा।
  3. विशिष्ट कहानी कहने की शैली को अंतर्राष्ट्रीय मंच तक ले जाने का अवसर प्रदान करेगा।

एंटरटेनमेंट डेस्‍क। भारतीय सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में, 'केजीएफ' और 'कांतारा' जैसी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइज़ी देने वाली प्रोडक्शन कंपनी होम्बले फिल्म्स ने विंडोज प्रोडक्शन की आगामी बंगाली फिल्म 'बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू' के ओवरसीज़ राइट्स हासिल कर लिए हैं। यह साझेदारी दो अलग-अलग कहानियाँ कहने की विशिष्ट पहचान रखने वाले प्रोडक्शन हाउस को एक साथ लाती है। फिल्म दुर्गा पूजा के अवसर पर गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है।

नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू' में जबरदस्त एक्शन, पुलिस और एक खूँखार अपराधी के बीच तीखा संघर्ष तथा बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक जड़ों का अनूठा मेल देखने को मिलेगा। फिल्म के ओवरसीज़ राइट्स का अधिग्रहण इसे भारत से बाहर के दर्शकों तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। होम्बले फिल्म्स के साथ यह जुड़ाव विंडोज प्रोडक्शन की विशिष्ट कहानी कहने की शैली को अंतर्राष्ट्रीय मंच तक ले जाने का अवसर प्रदान करेगा। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि विंडोज प्रोडक्शन 2026 में सिनेमा के क्षेत्र में अपने 25 वर्षों का सफर मना रहा है।


इस साझेदारी पर बात करते हुए, शिबोप्रसाद मुखर्जी ने कहा, "मुझे याद है कि रात लगभग 11:21 बजे मुझे होम्बले फिल्म्स के श्री चालुवे गौड़ा का फोन आया था। उन्होंने हमारी आगामी फिल्म 'बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू' के ओवरसीज़ वितरण अधिकार हासिल करने में अपनी रुचि व्यक्त की थी। हमारे लिए यह सिर्फ विंडोज के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।"

होम्बले फिल्म्स ने 'केजीएफ' और 'कांतारा' जैसी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी फिल्मों के माध्यम से उल्लेखनीय मानक स्थापित किए हैं। ऐसे में, 'बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू' के साथ उनका जुड़ना हम सभी के लिए बेहद गर्व की बात है। इस ऐतिहासिक साझेदारी को संभव बनाने के लिए मैं चालुवे भाईसाहब का हृदय से आभारी हूँ। मैं मयंक श्रॉफ, हेड ऑफ फिल्मिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन, का भी इस पूरी यात्रा में निरंतर सहयोग देने के लिए तहे दिल से धन्यवाद् करना चाहता हूँ।"

इस नई साझेदारी के साथ 'बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू' अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों तक पहुँचने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रही है। यह विंडोज प्रोडक्शन की 25 वर्षों की उस यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ती है, जिसमें प्रोडक्शन हाउस ने बंगाली कहानियों को बड़े पर्दे पर जीवंत किया है।