• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

बॉलीवुड सितारों के ड्रीम होम: हेमा मालिनी से लेकर अमिताभ बच्चन के थीम-बेस्ड घरों की Inside Photos और खास बातें

मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स के बंगले अपनी भव्यता के साथ-साथ खास थीम और पारिवारिक यादों के लिए प्रसिद्ध हैं। जैसे हेमा मालिनी का 'धर्मेंद्र मेमोरियल हॉल'...और पढ़ें

By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 06:05:16 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 06:05:16 PM (IST)
बॉलीवुड सितारों के ड्रीम होम: हेमा मालिनी से लेकर अमिताभ बच्चन के थीम-बेस्ड घरों की Inside Photos और खास बातें
मुंबई में बॉलीवुड सितारों के आलीशान बंगले, जो अपनी खास थीम, पारिवारिक इतिहास और इमोशनल जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं। (सोर्स- सोशल मीडिया)

मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। लेकिन मुंबई में बने उनके बंगले सिर्फ महंगे फर्नीचर या खूबसूरत इंटीरियर तक सीमित नहीं हैं। बल्कि उनके पीछे एक गहरा इतिहास, इमोशनल कनेक्शन और स्पेशल थीम भी जुड़ी हुई है।

आइए जानते हैं बी-टाउन के उन चुनिंदा सितारों के बारे में, जिन्होंने अपने सपनों के घरों को एक खास थीम और पारिवारिक यादों के साथ सजाया है-

1. हेमा मालिनी का 'धर्मेंद्र मेमोरियल हॉल' थीम (जुहू, मुंबई)

बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी का जुहू स्थित बंगला लगभग 54 साल पुराना है। इस घर का एक्सक्लूसिव इनसाइड टूर उनकी बेटी ईशा देओल ने यूट्यूब चैनल 'Curly Tales' में कराया था। इस बंगले के हॉल को स्पेशली 'धर्मेंद्र मेमोरियल हॉल' थीम पर सजाया गया है।


हॉल की दीवारों पर धर्मेंद्र के शुरुआती दिनों से लेकर उनके पूरे फिल्मी सफर की ब्लैक-एंड-व्हाइट और रंगीन तस्वीरें लगाई गई हैं। इसके अलावा उन्हें मिले अवॉर्ड्स भी शोकेस किए गए हैं। उनका यह घर धर्मेंद्र की एक्टिंग जर्नी और विरासत को समर्पित है।

naidunia_image

2. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का 'कृष्णराज' (पाली हिल, बांद्रा)

बांद्रा के पॉश इलाके पाली हिल में स्थित 'कृष्णराज' बंगला कपूर खानदान की कई पीढ़ियों का गवाह रहा है। 1980 के दशक में शोमैन राज कपूर और उनकी पत्नी कृष्णा कपूर ने यह बंगला खरीदा था। दोनों के नामों को जोड़कर इसका नाम 'कृष्णराज' रखा गया। बाद में यहां ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रणबीर और रिद्धिमा रहे।

ऋषि कपूर और नीतू कपूर का सपना इसे एक 8-मंजिला आधुनिक इमारत बनाने का था। ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर, रणबीर और आलिया भट्ट ने इस प्रोजेक्ट को पूरा किया। इस इमारत में एक पूरा फ्लोर दिवंगत ऋषि कपूर की यादों को समर्पित किया गया है। यहां, उनकी पसंदीदा चीजें और तस्वीरें रखी गई हैं। इसके अलावा नीतू कपूर, रणबीर-आलिया और उनकी बेटी राहा के लिए अलग-अलग लग्जरी फ्लोर्स बनाए गए हैं।

naidunia_image

3. नवाजुद्दीन सिद्दीकी का 'नवाब' (वर्सोवा, मुंबई)

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का वर्सोवा स्थित बंगला बनकर तैयार होने में लगभग 3 साल का समय लगा था। एक्टर ने अपने इस सपनों के महल का नाम अपने दिवंगत पिता नवाबुद्दीन सिद्दीकी की स्मृति में 'नवाब' रखा है। इस बंगले का आर्किटेक्चर उत्तर प्रदेश स्थित उनके पैतृक गांव बुढाना की पारंपरिक हवेली और विंटेज नवाबी शैली से प्रेरित होकर तैयार किया गया है।

naidunia_image

4. अमिताभ बच्चन का 'प्रतीक्षा' (जुहू, मुंबई)

अमिताभ बच्चन के मुंबई में कई बंगले हैं, लेकिन उनका पहला बंगला 'प्रतीक्षा' उनके दिल के बेहद करीब है। दरअसल, इस बंगले का नाम उनके पिता और महान कवि डॉ. हरिवंश राय बच्चन की प्रसिद्ध पंक्ति- स्वागत सबके लिए यहां पर, नहीं किसी के लिए प्रतीक्षा, से लिया गया है।

घर के अंदर स्थित स्टडी रूम और लाइब्रेरी को आज भी डॉ. हरिवंश राय बच्चन की साहित्यिक धरोहर और यादों के अनुसार पूरी तरह सहेज कर रखा गया है।

naidunia_image

5. शत्रुघ्न सिन्हा का 'रामायण' (जुहू, मुंबई)

बॉलीवुड के 'शॉटगन' यानी शत्रुघ्न सिन्हा का जुहू स्थित 8-मंजिला बंगला 'रामायण' अपने अनोखे नाम और पारिवारिक जुड़ाव के लिए जाना जाता है। शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने कई बार बताया है कि उनके परिवार में रामायण के पात्रों का गहरा असर है। शत्रुघ्न जी के भाइयों के नाम राम, भरत और लक्ष्मण हैं, जबकि उनके अपने बेटों के नाम लव और कुश हैं।

इसी खास पारिवारिक और पौराणिक जुड़ाव के कारण उन्होंने अपने बहुमंजिला बंगले का नाम 'रामायण' रखा है।

naidunia_image

यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के घर में दिखी बुल आर्ट पेंटिंग: जानिए वास्तु के अनुसार इसे घर या ऑफिस में लगाने के अनोखे फायदे