• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

दूसरी बार पेरेंट्स बनें रणवीर- दीपिका: बेबी गर्ल को जन्म दिया… ब्लैक एंड व्हाइट फुटप्रिंट शेयर कर दी खुशखबरी

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर माता-पिता बन गए हैं। 19 सितंबर 2026 को दीपिका ने एक नन्हीं परी (बेटी) को जन्म दिया। कपल ने सोशल मीडिय...और पढ़ें

By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 11:07:34 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 11:07:34 PM (IST)
दूसरी बार पेरेंट्स बनें रणवीर- दीपिका: बेबी गर्ल को जन्म दिया… ब्लैक एंड व्हाइट फुटप्रिंट शेयर कर दी खुशखबरी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता; घर में आई नन्हीं परी। (फाइल फोटो)

मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक बार फिर पेरेंट्स बने। एक्ट्रेस ने आज (19 सितंबर) को बेबी गर्ल को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कपल ने इस बात की जानकारी दी। पोस्ट में उन्होंने एक ब्लैक एंड व्हाइट फुट प्रिंट की फोटो शेयर की। कैप्शन में ईवल आई इमोजी रखा।

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

डिलिवरी के पहले मंदिर गए

डिलिवरी के कुछ समय पहले दीपिका और रणवीर को मुंबई के सिद्धी विनायक मंदिर में स्पॉट किया गया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने ऑरेंज और पर्पल कलर का डिजाइनर सूट पहना था। वहीं, रणवीर पर्पल कुर्ते में नजर आए। दोनों ने एक साथ बप्पा का आशीर्वाद लिया। कुछ दिन पहले कपल ने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरें भी शेयर की थीं। कपल का यह पोस्ट भी काफी चर्चा में रहा था।


View this post on Instagram

A post shared by Buzzzooka Prime (@buzzzookaprime)

इसी साल दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की

रणवीर और दीपिका ने ने सोशल मीडिया के जरिए दूसरी प्रेगनेंसी इसी साल अप्रैल में अनाउंस की थी। पोस्ट में उनकी बेटी दुआ की एक फोटो शेयर की गई, जिसमें वह पॉजिटिव रिजल्ट दिखाने वाली प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए नजर आ रही थीं। वहीं इस पोस्ट के साथ कैप्शन में एक इविल आई इमोजी भी डाला।

दीपिका-रणवीर ने 2018 में शादी की, 2024 में पेरेंट्स बने

दीपिका और रणवीर की पहली मुलाकात फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला (2013) के सेट पर हुई थी। साथ काम करने के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और वे रिलेशनशिप में आ गए। करीब 5 साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 2018 में इटली में शादी कर ली। यह एक इंटीमेट वेडिंग थी, जिसमें सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी के 6 साल बाद 8 सितंबर 2024 को दीपिका ने बेटी को जन्म दिया था। इसकी जानकारी भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट के जरिए शेयर की थी। कपल ने जॉइंट पोस्ट में लिखा था, “Welcome, baby girl. 8-9-2024. Deepika & Ranveer।

यह भी पढ़ें- क्या धुरंधर के बाद रणवीर सिंह के लाइफ में विवाद ही विवाद! कभी बैन हुए तो कभी मुकेश खन्ना के निशाने पर