
मनोरंजन डेस्क। सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन की मौत के केस ने नया मोड़ ले लिया है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में दिशा की ओर से पेश वकाल नीलेश ओझा ने जांच को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि दिशा की मौत का केस और आर्यन खान ड्रग केस एक दूसरे से लिंक्ड है।
आपको बता दगे कि एक महीने पहले ही CBI ने मौत के मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू की थी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI को ऐसी करने का आदेश दिया था।
इस बारे में बात करते हुए वकील ने CBI से कहा- हमने CBI को ऐसे सबूत दिए हैं जिनसे साबित होता है कि सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियन के मामले आपस में जुड़े हुए हैं। कॉल लॉग और टावर लोकेशन जैसे डिजिटल सबूतों से पता चलता है कि जांच एजेंसियां आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती जैसे अहम लोगों तक पहुंचने ही वाली थीं, तभी कथित तौर पर एक जवाबी साजिश रची गई।
ओझा ने आरोप लगाया- हमने जो सबूत जमा किए हैं, उनमें पूजा ददलानी और मामले से जुड़े अन्य लोगों के बयान और रिकॉर्ड शामिल हैं। ये सबूत वानखेड़े पर लगे रिश्वत के आरोपों को गलत साबित करते हैं। यह कुछ बड़े अधिकारियों की सोची-समझी साजिश थी, जिसका मकसद रसूखदार लोगों को बचाना और दिशा सालियन और सुशांत सिंह राजपूत मामलों की जांच को पटरी से उतारना था।
इसके आगे वकील ने कहा- यह बहुत ही संवेदनशील मामला है जिसमें पुलिस कमिश्नर के स्तर के अधिकारियों और बड़े राजनीतिक नेताओं जैसी ताकतवर हस्तियां शामिल हैं। हाई कोर्ट ने CBI को मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच करने का निर्देश दिया है। हम एक बहुत मजबूत आधार तैयार कर रहे हैं। हमने जान-बूझकर कुछ 'ट्रंप कार्ड' (अहम सबूत) रोककर रखे हैं, जिन्हें सही समय आने पर कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।
3 अक्टूबर, 2021 को आर्यन खान को NCB ऑफिसर समीर वानखेड़े ने एक क्रूजशिप से हिरासत में लिया था। उन पर ड्रग्स रखने, सेवन करने और खरीद फरोख्त का आरोप था। आर्यन के अलावा 20 और लोगों की भी गिरफ्तारी हुई थी।
आर्यन को 25 दिन जेल में बिताने पड़े थे। फिर मई 2022 में, आर्यन के खिलाफ सभी आरोप हटा लिए गए थे। साथ ही वानखेड़े पर ब्लैकमेल का आरोप लगा था। इसके बाद उन्हें इस केस से हटा दिया गया था। इस मामले में शाहरुख खान और वानखेड़े के बीच बातचीत भी हुई थी। वानखेड़े ने उस बातचीत को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
यह भी पढ़ें- दिशा सालियन डेथ केस में सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी, कहा-जिंदगी में कभी ना उनसे मिला ना आदित्य ठाकरे से मिला