• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

सुपरनैचुरल गाथा 'अप्सरा' का पहला लुक आया सामने, 21 अक्‍टूबर से अविका गौर दिखेंगी मुख्‍य भूमिका में

समीक्षा जायसवाल और पारस कलनावत की मुख्य भूमिकाओं वाला यह शो 21 अक्टूबर से रात 10:30 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर शुरू होगा।

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 06:45:58 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 07:05:44 PM (IST)
सुपरनैचुरल गाथा 'अप्सरा' का पहला लुक आया सामने, 21 अक्‍टूबर से अविका गौर दिखेंगी मुख्‍य भूमिका में
अप्‍सरा का पहला लुक।

HighLights

  1. अप्सरा का किरदार निभाना रोमांचक है।
  2. पहचान सुंदरता तक सीमित नहीं है।
  3. वह खुद अपनी कहानी की नायक है।

एंटरटेनमेंट डेस्‍क। अप्सराओं की सुंदरता पर कई कहानियाँ कही गई हैं। लेकिन, क्या हो जब एक अप्सरा को ऐसी अनमोल शक्ति की रक्षा करनी पड़े, जिसे हासिल करने के लिए बुरी ताकतें किसी भी हद तक जाने को तैयार हों? स्टार प्लस ने अपनी आगामी सुपरनैचुरल फैंटेसी गाथा 'अप्सरा' का पहला किरदार लुक जारी किया है।

समीक्षा जायसवाल और पारस कलनावत की मुख्य भूमिकाओं वाला यह शो 21 अक्टूबर से रात 10:30 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर शुरू होगा। मुक्ता धोंड द्वारा निर्मित इस शो में अनुष्का मर्चेंडे, अदा खान, अविका गौर, मोना वासु और पूर्वा गोखले भी अहम् भूमिकाओं में नज़र आएंगी।


समुद्र मंथन से अप्सराओं और अमृत की उत्पत्ति की पौराणिक कथा से प्रेरित यह शो एक नई कल्पना प्रस्तुत करता है। कहानी में अमृत आज भी मौजूद है और उसकी रक्षा की ज़िम्मेदारी अप्सराओं के पास है।

अब बुरी ताकतों की नज़र अमृत कलश पर है, जिसे गलत हाथों में जाने से बचाने के लिए उसकी रक्षकों को संघर्ष करना होगा। शो का पहला लुक अप्सरा की शक्तियों की झलक पेश करता है और उस किरदार को लेकर उत्सुकता जगाता है, जिसे इस प्राचीन रहस्य की रक्षा का दायित्व सौंपा गया है।

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

समीक्षा जायसवाल कहती हैं, "एक ऐसी अप्सरा का किरदार निभाना मेरे लिए बेहद रोमांचक है, जिसकी पहचान सिर्फ उसकी सुंदरता तक सीमित नहीं है। मैं सुनहरी का किरदार निभा रही हूं, जिसे बुरी ताकतों से अमृत की रक्षा करने की बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी मिली है।

naidunia_image

साथ ही, उसकी ज़िंदगी में कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिनसे वह बेहद प्यार करती है और जिन्हें सुरक्षित रखना चाहती है। मुझे सबसे दिलचस्प यही लगता है कि वह अमृत की रक्षा और अपने प्रियजनों की सुरक्षा, इन दोनों ज़िम्मेदारियों को कैसे निभाती है। उसका साहस, उसकी भावनाएं और उसके फैसले उसकी असली पहचान हैं।

उसे भी डर लगता है और अपनों की चिंता होती है, लेकिन फिर भी वह हिम्मत जुटाकर आगे बढ़ती है। यह अप्सरा किसी नायक के आने का इंतज़ार नहीं करती। वह खुद अपनी कहानी की नायक है।" 'अप्सरा' 21 अक्टूबर से रात 10:30 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर शुरू होगा।