Friday OTT Releases: 21 अगस्त को देखें जन नायकन -वेलकम टू द जंगल, वीकेंड पर घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज
OTT Releases This Week: इस बार शुक्रवार को नेटफ्लिक और अमोजन प्राइम पर कई नई फिल्में रिलीज हो रही है।
By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Thu, 20 Aug 2026 01:36:07 PM (IST)Updated Date: Thu, 20 Aug 2026 02:11:33 PM (IST)
21 अगस्त शुक्रवार को यह कुछ फिल्में रिलीज होंगी। (फाइल फोटो) मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। डिजिटल एंटरटेनमेंट के शौकीनों के लिए यह हफ्ता बेहद रोमांचक होने जा रहा है। अगस्त के इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर हंसी-मजाक, क्राइम-थ्रिलर, ड्रामा और रियलिटी शो का शानदार कॉकटेल रिलीज होने जा रहा है। नेटफ्लिक्स से लेकर जियोहॉटस्टार और जी5 तक, हर जगह ऑडियंस के लिए नया कंटेंट उपलब्ध है।
1. वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle)
- प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार (JioHotstar)
- रिलीज डेट: 21 अगस्त 2026
- 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की यह नई हिंदी कॉमेडी फिल्म सितारों की लंबी फौज के साथ आ रही है। इसमें गलतफहमियों, एक्शन, ड्रामे और जबर्दस्त कॉमेडी का तड़का लगाया गया है, जहां किरदार एक खतरनाक स्थिति में फंसकर अराजकता पैदा करते हैं।
![naidunia_image]()
2. ब्लड सेक्रिफाइस (Blood Sacrifice)
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
- रिलीज डेट: 20 अगस्त 2026
- यह स्वीडिश क्राइम-थ्रिलर सीरीज एक जासूस थॉमस और उसके पिता अल्फ्रेड की कहानी है, जो पुलिस अधिकारियों की सिलसिलेवार हत्याओं की जांच करते हैं। केस सुलझाने के दौरान दोनों को अपने बिगड़े रिश्तों से भी जूझना पड़ता है।
![naidunia_image]()
3. एस एंड एक्स (S and X)
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
- रिलीज डेट: 20 अगस्त 2026
- जापानी ड्रामा सीरीज में केन्टो नकाजिमा एक मनोचिकित्सक (इचिटो शिमोटोरी) की भूमिका में हैं, जो लोगों की निजी समस्याओं को सुलझाते हैं। हालांकि, जब उनकी जिंदगी में पहला प्यार वापस आता है, तो उनकी अपनी उलझनें बढ़ जाती हैं।
![naidunia_image]()
4. लव इज ब्लाइंड यूके - सीजन 3 (Love Is Blind UK Season 3)
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
- रिलीज डेट: 19 अगस्त 2026
- पॉपुलर डेटिंग रियलिटी शो का यह ब्रिटिश एडिशन फिर लौट आया है। इसमें 30 सिंगल्स बिना एक-दूसरे को देखे सिर्फ बातचीत के दम पर अपने जीवनसाथी की तलाश करते हैं। इसे एम्मा और मैट विलिस होस्ट कर रहे हैं।
![naidunia_image]()
5. फ्रीफॉल: ए रेकनिंग फॉर बोइंग (Freefall: A Reckoning for Boeing)
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
- रिलीज डेट: 19 अगस्त 2026
- रोरी कैनेडी की यह डॉक्यूमेंट्री बोइंग कंपनी के इतिहास, कॉरपोरेट कल्चर, सुरक्षा मानकों में लापरवाही और 737 MAX क्रैश से जुड़े विवादों पर गहराई से प्रकाश डालती है।
![naidunia_image]()
6. प्यार प्रेमा कल्याणम (Pyaar Prema Kalyanam)
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
- रिलीज डेट: 21 अगस्त 2026
- एलन द्वारा निर्देशित यह तमिल रोमांटिक-फैमिली फिल्म एक मशहूर इन्फ्लुएंसर (पावी) की कहानी है, जो शादी के बाद अपना घर छोड़ने से मना कर देती है। इसके बाद उसका पति ही ससुराल में रहने आ जाता है, जिससे हंसी और पारिवारिक ड्रामे की शुरुआत होती है।
![naidunia_image]()
7. जन नायगन (Jana Nayagan)
- प्लेटफॉर्म: ZEE5
- रिलीज डेट: 21 अगस्त 2026
- थलपति विजय, पूजा हेगड़े और बॉबी देओल स्टारर यह तमिल पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म एक पूर्व पुलिस अधिकारी की कहानी है, जो राजनीतिक उथल-पुथल में फंस जाता है। राजनीति में पूर्ण प्रवेश से पहले विजय की यह आखिरी फिल्म मानी जा रही है।