
मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। गोविंदा ने अपनी शादी के शुरुआती दौर में रिश्ते को पूरी तरह प्रइवेट रखा था। उन्हें लगता था कि अगर वह शादी के बारे सभी को बताएंगे को करियर में बहुत आगे नहीं बढ़ेंगे। इस बात का खुलासा खुद गोविंदा ने किया था। सिम्मी गरिवाल को दिए पुराने इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा मुझे इंडस्ट्री में अपनी जगह बनानी थी। इस वजह से मैंने ऐसा किया। लेकिन, सुनीता (पत्नी) को इस बात का बुरा लगता था।
गोविंदा ने कहा शुरुआत में हमारे बीच अक्सर बहस होती थी। लेकिन धीरे धीरे प्यार होने लगा। हमारी शादी रोमांस और अरेंज्ड मैरिज का मिला जुला रूप था। हम एक दूसरे को थोड़ा पसंद तो करते थे, लेकिन अक्सर लड़ते भी थे। बस एक बहाना चाहिए था। धीरे धीरे हमारा रिश्ता सिरियस हो गया। वह मुझे चिट्ठियां लिखती थीं। हमारे रोमांस का पता तब चला जब मां को सुनीता की लिखी एक चिट्ठी मिली। उसमें लिखा था कि मैं जल्द से जल्द तुमसे शादी करना चाहती हूं।
जब गोविंदा ने सुनीता आहूजा से शादी की, तब वे हिंदी सिनेमा में अपना करियर बना रहे थे। हालांकि, इस कपल ने अपनी शादी के बारे में तुरंत लोगों को न बताने का फैसला किया। गोविंदा ने बताया मुझे चिंता थी कि शादी का इंडस्ट्री में मेरी जगह पर क्या असर पड़ सकता है। मुझे लगा कि रिश्ते के बारे में बताने से उनके बढ़ते करियर में मुश्किलें आ सकती हैं। मेरी मां ने कहा था कि मुझ पर भरोसा रखो और इस लड़की से शादी कर लो। तो मैंने कर ली थी।
इसी बातचीत के दौरान सुनीता भी वहां मौजूद थी। उन्होंने कहा शुरुआत में मुझे इस बात से दुख नहीं हुआ कि मेरी शादी प्राइवेट है।
इस पर गोविंदा ने कहा उन्हें बुरा लगता था।
एक्टर ने बताया कि उनके प्रोफेशनल लाइफ को लेकर उनकी चिंताओं का असर उनकी पर्सनल लाइफ पर भी पड़ा। वह और सुनीता बहुत कम बाहर जाते थे। उन्होंने याद करते हुए कहा मुझे हमेशा यह डर रहता था कि हर कोई मेरे करियर को खराब करने की कोशिश कर रहा है। इसलिए जब मुझसे कहा गया कि मुझे अपनी शादी के बारे में नहीं बताना चाहिए, तो मैंने नहीं बताया।
पिछले कुछ समय से गोविंदा और सुनीता का रिश्ता एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में गोविंदा को कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। और तो और किसी मराठी एक्ट्रेस के साथ उनके अफेयर की खबरें भी कई दिनों से चर्चा में थी। गोविंदा और कोमल के स्पॉटिंग के बाद, जब इस बारे में सुनीता आहूजा से पूछा गया तो उन्होंने कहा ये कहावत सुना है कभी, 'विनाश काले विपरीत बुद्धि', उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है इसलिए ये सब करता है वो, क्या बोलू अभी।
इसके अलावा जब पैप्स ने गोविंदा को चीटर नंबर 1 कहा, तो इस पर सुनीता ने कहा ये सवाल है कि मुझे गोविंदा के फैंस से पूछना है। जब मैं बोल रही हूं कोई चीज तो सब मुझे ट्रोल करते हैं, अब मैं चाहती हूं कि गोविंदा के फैंस और मीडिया अब जवाब दे, मुझसे मत पूछो, मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है।
टाइम आउट विद अंकित के पॉडकास्ट में सुनीता आहूजा ने बताया था कि गोविंदा के मामा आनंद की शादी उनकी बहन से हुई थी। शादी में ही दोनों पहली बार मिले थे। उस वक्त गोविंदा B.COM लास्ट ईयर में थे और सुनीता 9वीं क्लास में थीं।
सुनीता ने कहा पहले मुझे वो पसंद नहीं आया। मेरे जीजा (गोविंदा के मामा) ने कहा था कि कोई भी लड़की इसे इंप्रेस नहीं कर सकती। वो बहुत सिंपल आदमी है। तब मैंने जीजा जी से कहा कि मैं कर सकती हूं। हम दोनों ने चैलेंज एक्सेप्ट किया।