• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

Gwalior की तान्या मित्तल का एक्टिंग डेब्यू, फैंस ने तारीफ के साथ दी सलाह- 'थोड़ा ओवरएक्टिंग कम करें तो...'

बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) भले ही गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के नाम रहा हो, लेकिन तान्या मित्तल (Tanya Mittal) शो खत्म होने के बाद भी सुर्खियों में बनी...और पढ़ें

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 13 Dec 2025 05:43:39 PM (IST)Updated Date: Sat, 13 Dec 2025 05:43:39 PM (IST)
Gwalior की तान्या मित्तल का एक्टिंग डेब्यू, फैंस ने तारीफ के साथ दी सलाह- 'थोड़ा ओवरएक्टिंग कम करें तो...'
Gwalior की तान्या मित्तल का एक्टिंग डेब्यू।

HighLights

  1. तान्या मित्तल का एक्टिंग में डेब्यू
  2. सोशल मीडिया पर जोरों पर है चर्चा
  3. विज्ञापन सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क। बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) भले ही गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के नाम रहा हो, लेकिन तान्या मित्तल (Tanya Mittal) शो खत्म होने के बाद भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। घर से बाहर आने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है और अब उन्हें अपना पहला एक्टिंग प्रोजेक्ट भी मिल गया है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जोरों पर है।

पहला एक्टिंग प्रोजेक्ट बना चर्चा का विषय

तान्या मित्तल हाल ही में एक ब्रांड के विज्ञापन में नजर आई हैं। यह उनका पहला एक्टिंग प्रोजेक्ट है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बिग बॉस के बाद तान्या को स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित दिख रहे हैं।


सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

वायरल हो रहे इस ऐड को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स की राय बंटी हुई नजर आ रही है। जहां कुछ लोग तान्या की एक्टिंग और प्रेजेंस की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि विज्ञापन में उन्होंने जरूरत से ज्यादा ओवरएक्टिंग कर दी है।

खूबसूरती और स्टाइल की जमकर हुई तारीफ

कई फैंस ने तान्या के लुक्स और स्टाइल की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, “तान्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं। यह उनका पहला ऐड शूट है और उन्होंने अपने हाव-भाव और डायलॉग से कमाल कर दिया है। वह अपने साड़ी और ज्वेलरी बिजनेस को भी बखूबी प्रमोट कर रही हैं।” वहीं कुछ लोगों ने आलोचना करते हुए लिखा कि ऐड में उनका अभिनय कुछ ज्यादा ही ओवर द टॉप लगा।

View this post on Instagram

A post shared by Tanya Mittal (@tanyamittalofficial)

बिग बॉस 19 में रहा दमदार सफर

गौरतलब है कि तान्या मित्तल बिग बॉस 19 में तीसरे स्थान पर रहीं थीं। शो के दौरान उनकी पर्सनैलिटी और गेम को दर्शकों ने काफी पसंद किया, जिसकी वजह से वह शो की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में शामिल रहीं।

फैंस का जताया आभार

ग्रैंड फिनाले के बाद तान्या ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर फैंस का धन्यवाद किया था। उन्होंने लिखा, “आपके असीम प्यार, अटूट समर्थन और मेरी कहानी के हर अध्याय में साथ चलने के लिए धन्यवाद। आप मेरी हमेशा की ताकत हैं।” बिग बॉस के बाद तान्या मित्तल का यह पहला कदम उनके करियर की नई शुरुआत माना जा रहा है, और अब फैंस को उनके अगले प्रोजेक्ट्स का इंतजार है।