_m.webp)
मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली. अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म हैवान का पहला लुक आउट हो चुके है। बुधवार को मेकर्स ने फिल्म के कैरेक्टर्स का इंट्रोडक्शन पोस्टर शेयर किया है। इनमें अक्षय और सैफ अली खान के पोस्टर्स शामिल है। फर्स्ट लुक में दोनों ही एक्टर्स बहुत इंटेंस नजर आ रहे हैं।
हैवान एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। वहीं, वेंकट के. नारायण और शैलजा देसाई फेन ने इसे प्रोड्यूस किया है। इसे KVN प्रोडक्शन्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। इस फिल्म के जरिए करीब 20 साल बाद सैफ-अक्षय साथ नजर आएंगे। यह फिल्म एक डार्क सस्पेंस थ्रिलर है, जो 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है
Haiwaan में अक्षय कुमार और सैफ अली खान का किरदार क्या है
फिल्म के पोस्टर को अक्षय ने भी ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा- सब कुछ दिखता है, कुछ भी छूटता नहीं, हैवानियत अब नहीं रुकेगी। हैवान 11 सितंबर को सिनेमाघरों में आ रही है।
फिल्म के पहले पोस्टर में अक्षय रफ और दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले हैं। वहीं, सैफ अली खान का लुक भी उतना ही असरदार है। मेकर्स ने कुल 5 पोसल्टर शेयर किए हैं।
18 साल बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी क्यों है खास
यह पहली बार नहीं हैं कि अक्षय और सैफ एक साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले भी दोनों ने मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994), ये दिल्लगी (1994), कीमत (1998) और आरजू (1999) जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों को आखिरी बार 2008 की फिल्म तलाश में देखा गया था।