• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

‘मन से नहीं पढ़ोगे तो हनुमान चालीसा भी काम नहीं आएगी...’ हनुमान अंश के एक्‍टर भोपाल के गजेंद्र ने बताए फिल्‍म के बारे में रोचक किस्‍से

गजेंद्र कहते हैं कि यह सब बाबा जी की मेहरबानी है। मैं हनुमान जी का उपासक हूं और एक संकल्प के तहत 13 महीने तक हनुमान चालीसा का पाठ कर चुका हूं।

By Daksha VaidkarEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 10:41:18 AM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 10:45:54 AM (IST)
‘मन से नहीं पढ़ोगे तो हनुमान चालीसा भी काम नहीं आएगी...’ हनुमान अंश के एक्‍टर भोपाल के गजेंद्र ने बताए फिल्‍म के बारे में रोचक किस्‍से
- भोपाल के गजेंद्र की ‘हनुमान अंश’ में गूंजा संवाद, अब ‘रामायण’ में निभाएंगे केवट

HighLights

  1. अक्‍सर लोग आधे घंटे के रोल के बाद भी कलाकारों को भूल जाते हैं।
  2. बाबा की कृपा से मेरा तीन मिनट का रोल लोगों के दिलों में बस गया।
  3. भोपाल के एक्‍टर गजेंद्र कहते हैं कि यह सब बाबा जी की मेहरबानी है।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। ‘मन से नहीं पढ़ोगे तो हनुमान चालीसा भी काम नहीं आएगी...’ फिल्म ‘हनुमान अंश’ में यह संवाद बोलकर देशभर में चर्चा में आए भोपाल के अभिनेता गजेंद्र सुथार इन दिनों अपने शहर आए हुए हैं। कोलार के दानिशकुंज निवासी गजेंद्र पिछले कुछ वर्षों से मुंबई में रहकर अभिनय कर रहे हैं।

फिल्म में उन्होंने चाय वाले का किरदार निभाया है, जिसे बाबा नीम करोली का ही एक रूप बताया गया है। करीब साढ़े तीन मिनट के इस किरदार को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। गजेंद्र ने ‘नवदुनिया’ से खास बातचीत में फिल्म, अपने संघर्ष, बाबा नीम करोली के प्रति आस्था और आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बातचीत की।


गजेंद्र कहते हैं कि यह सब बाबा जी की मेहरबानी है। मैं हनुमान जी का उपासक हूं और एक संकल्प के तहत 13 महीने तक हनुमान चालीसा का पाठ कर चुका हूं।

लोग आधे घंटे के रोल के बाद भी कलाकारों को भूल जाते हैं, लेकिन बाबा की कृपा से मेरा तीन मिनट का रोल भी लोगों के दिलों में बस गया। फिल्म में मेरा संवाद ‘मन से नहीं पढ़ोगे तो हनुमान चालीसा भी काम नहीं आएगी’ लोगों को काफी पसंद आया।

तीन दिन बाद लगा था फिल्म नहीं चलेगी

गजेंद्र ने बताया कि जब ‘हनुमान अंश’ रिलीज हुई और शुरुआती तीन दिनों में फिल्म की कमाई कम होने लगी, तो मुझे लगा कि शायद इस बार भी मेरा नंबर नहीं लगेगा, लेकिन इसके बाद फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिलने लगा। फिल्म ने बाद में ‘टाक्सिक’, ‘अवतार 2’ और ‘स्पाइडर-मैन’ जैसी बड़ी फिल्मों के बीच भी अपनी जगह बनाई। मैं इसे बाबा जी की कृपा मानता हूं।

शूटिंग शुरू और खत्म होती थी हनुमान चालीसा से

  • उन्होंने बताया कि फिल्म के सेट का माहौल भी अलग और सात्विक था। सेट पर शुद्ध सात्विक भोजन बनता था और मांसाहार, शराब व सिगरेट की अनुमति नहीं थी।
  • हर दिन शूटिंग की शुरुआत हनुमान चालीसा के पाठ से होती थी और पैकअप भी हनुमान चालीसा के साथ किया जाता था।
  • गजेंद्र के मुताबिक शूटिंग के दौरान कई बार लंगूर और बंदर भी शांत होकर सेट पर आकर बैठ जाते थे।
  • इससे कलाकारों और पूरी टीम को सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता था।
  • उन्होंने एक प्रसंग साझा करते हुए बताया कि हनुमान जी की मूर्ति रखते समय एक लंगूर अपने आप वहां आकर बैठ गया।
  • जयकारे लगने तक वह वहीं बैठा रहा और इसके बाद चला गया।

‘रामायण’ में निभाया है केवट का किरदार

गजेंद्र ने बताया कि वह रणबीर कपूर और साई पल्लवी की बड़े बजट की फिल्म ‘रामायण’ में भी नजर आएंगे। इसमें उन्होंने केवट की भूमिका निभाई है। इसके अलावा उनकी एक और फिल्म ‘बाम्बे कैफे’ आने वाली है। उन्होंने कहा कि हालांकि कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन ‘हनुमान अंश’ हमेशा उनके दिल के सबसे करीब और खास रहेगी।

यह भी पढ़ें: दुनिया में भर में बजा हनुमान अंश का डंका, ग्रॉस कलेक्‍शन 300 करोड़ पार

संस्कृति और सनातन से जुड़ी फिल्में बननी चाहिए

गजेंद्र का कहना है कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जुड़ी फिल्में लगातार बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्मों से संस्कृति को समझने और नई पीढ़ी को अपने संस्कारों से जोड़ने का अवसर मिलता है। आज विदेशों में भी भारतीय संस्कृति का प्रसार हो रहा है। इसलिए अच्छे संदेश वाली फिल्मों का निर्माण आगे भी होते रहना चाहिए।

वरुण धवन और रणवीर सिंह के साथ भी कर चुके हैं काम

गजेंद्र इससे पहले वरुण धवन की ‘कुली नंबर 1’ और रणवीर सिंह की ‘गली बॉय’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा ‘दया भाई’ और ‘वन बाय वन’ जैसे धारावाहिकों में भी अभिनय किया है। उन्होंने कहा कि भोपाल से मुंबई तक का उनका सफर लगातार संघर्ष और मेहनत से भरा रहा है और आगे भी अभिनय के क्षेत्र में काम करते रहना उनका लक्ष्य है।