• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

हनुमान अंश को नहीं मिलेगा ऑस्कर…इस वजह से नहीं हो पाएगी नॉमिनेट, प्रोड्यूसर ने किया खुलासा

बॉक्स ऑफिस पर 192 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रचने वाली छोटे बजट की फिल्म 'हनुमान अंश' ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई है। फिल्म की प्रोड्यूसर नम्रता...और पढ़ें

By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 06:32:43 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 06:32:43 PM (IST)
हनुमान अंश को नहीं मिलेगा ऑस्कर…इस वजह से नहीं हो पाएगी नॉमिनेट, प्रोड्यूसर ने किया खुलासा
सबमिशन डेडलाइन चूकने के कारण ऑस्कर रेस से बाहर हुई 192 करोड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनुमान अंश'। (फाइल फोटो)

मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म हनुमान अंश ऑस्कर के लिए कभी नॉमिनेट नहीं हो सकती। इस बात का खुलासा फिल्म की प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म का ऑस्कर में जाना इस वजह से पॉसिबल नहीं है क्योंकि उन्हें सबमिशन प्रोसेस के बारे में पता नहीं था। इस वजह से वह चूक गए।

प्रोड्यूसर बोलीं- हमारी एंट्री पॉसिबल नहीं

एक हालिया इंटरव्यू में जब नम्रता से पूछा गया कि क्या फिल्म को तेलुगु के अलावा किसी और भाषा में डब किया जाएगा। तो प्रोड्यूसर ने कहा- नहीं, 'बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म' कैटेगरी के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री नहीं होगी हमें जानकारी की कमी थी। हम डेडलाइन से चूक गए। सबमिशन प्रोसेस के बारे में पता नहीं था। हमने इसे सिर्फ तेलुगु में डब किया है।


आगे कहा- मुझे बस समय ही नहीं मिल रहा है ! हम कल (7 सितंबर) ऑस्कर सबमिशन डेडलाइन से चूक गए, क्योंकि वह आखिरी दिन था। हमें हजारों लोगों के फोन आए कि आपने फिल्म सबमिट नहीं की। लेकिन हमें इसके बारे में पता नहीं था। हम बहुत सारी चीजों में व्यस्त हैं। साथ ही, हमारी टीम बहुत छोटी है। सबसे पहले हमने तेलुगु में डबिंग की है। फिर बाकी भाषाओं पर काम किया है। हम एक्सेसिबिलिटी पर भी काम कर रहे हैं ताकि अलग-अलग जगह के लोग फिल्म देख सकें।

बॉक्स ऑफिस पर भी चर्चा में है ‘हनुमान अंश’

हनुमान अंश 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई। पहले दिन यह फिल्म 10 लाख का ही कलेक्शन कर पाई थी। शुरुआत इतनी धीमी थी कि पहले 2 हफ्तों में फिल्म ने सिर्फ 80 से 90 लाख का ही कलेक्शन किया। इसे 2 करोड़ के बजट में बनाया गया था। लेकिन धीरे-धीरे अच्छे रिएक्शन और वर्ड ऑफ माउथ के बाद फिल्म की कमाई में तेजी आई।

सैकनिल्क के मुताबिक, रिलीज के 6ठें शनिवार (डे 37) को फिल्म ने 18.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ भारत में इसका नेट कलेक्शन 192.13 करोड़ पहुंच गया है। वहीं, ग्रॉस कलेक्शन 227 करोड़ है। इसी के साथ फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी भी शुक्रवार के 38% से बढ़कर शनिवार को 52% हो गई। शुक्रवार (डे 36) को फिल्म ने 10.5 करोड़ का कलेक्शन किया था।

फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है। इसकी प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर हैं। फिल्म में कई एक्टर्स जैसे शोभिनौ सत्या, चंदन आनंद, विहान शेडगे, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे, राजीव मिश्रा और भगवान दास पटेल शामिल हैं।