कंगना-ऋतिक की पुरानी जुबानी जंग हुई फिर ताजा, जानिए 2016 के सबसे बड़े बॉलीवुड विवाद की पूरी टाइमलाइन
फ्रेडी बर्डी की सोशल मीडिया पोस्ट पर ऋतिक रोशन के कमेंट के बाद कंगना रनौत ने उन पर पलटवार किया है, जिससे दोनों के बीच सालों पुराना विवाद एक बार फिर चर...और पढ़ें
By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Sun, 02 Aug 2026 02:33:30 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Aug 2026 02:33:30 PM (IST)
सोशल मीडिया पर फिर से छिड़ी ऋतिक- कंगना की जंग। (सोशल मीडिया)HighLights
- ऋतिक रोशन के कमेंट के बाद ऋतिक-कंगना के बीच का पुराना विवाद गरमा गया
- दोनों के बीच साल 2016 से लीगल नोटिस और ईमेल लीक्स का विवाद चल रहा है
- कंगना रनौत ने तंज कसते हुए कहा कि वे सबा के साथ अपनी रिलेशनशिप पर ध्यान दें
मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। ऋतिक रोशन और कंगना रनौत इन दिनों विवादों से घिरे हैं। वजह है दोनों के एक दूसरे को लेकर दिए बयान। दरअसल हाल ही में ऋतिक ने एक फेमस इंफ्लुएंसर के पोस्ट पर कमेंट कर दिया था, जिस पर पूरा विवाद शुरू हुआ। आइए..इसे विस्तार से समझते हैं-
कैसे शुरू हुआ विवाद
दरअसल, इंफ्लुएंसर फ्रेडी बर्डी ने एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में लिखा था- दुनिया को ऋतिक रोशन से माफी मांगनी चाहिए। देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गया। एक्टर से खुद भी इस वायरल पोस्ट पर कमेंटकर दिया था। उन्होंने लिखा- मेरे दोस्त, सिर्फ इसलिए 'A' का साथ देना क्योंकि अब तुम्हें 'B' पसंद नहीं है, हमारे समाज की एक बड़ी समस्या का छोटा सा हिस्सा है। मैं इंतजार करूंगा- तब तक, जब तक बात सही संदर्भ में और तथ्यों पर आधारित न हो। वही सही होगा। लेकिन फिर, अब किसे परवाह है।
कंगना ने भी ऋतिक पर निशाना साधा
अब ऋतिक के इस कमेंट पर कंगना का भी जवाब सामने आया। शनिवार रात (1 अगस्त) केंगना ने सीधे एक्टर का नाम लेते हुए कहा- डियर ऋतिक, मुझे खुशी है कि आपको अपना परफेक्ट मैच मिल गया है। आप और सबा आजाद साथ में बहुत अच्छे लगते हैं। आप एक कमिटेड रिलेशनशिप में हैं। किसी महिला को इस तरह परेशान करना आपको शोभा नहीं देता। इसके बजाय, आपको उन लोगों की निंदा करनी चाहिए जो आपके नाम का इस्तेमाल करके मुझे परेशान और बुली कर रहे हैं। आग में घी डालना और अपने पार्टनर को शर्मिंदा करना बंद करें। उम्मीद है कि आपको सही बात समझ आएगी। आप बेमतलब की बातें करना बंद कर देंगे।
आखिर दोनों के बीच पुराना विवाद क्या
ऋतिक-कंगना ने पहली बाद 2010 की फिल्म काइट्स में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों 2013 की फिल्म कृष 3 में साथ दिखे। इस फिल्म के बाद दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आने लगी। साथ ही इसी दौरान ऋतिक और सुजैन ने भी डिवोर्स कंफर्म कर दिया था। हालांकि, इसे लेकर किसी के तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया।
2016 के एक इंटरव्यू में जब कंगना ने कहा- मुझे पता नहीं क्यों, लेकिन एक्स अटेंशन केलिए अजीब हरकत करते हैं। उनके इस बयान पर ऋतिक ने उन्हें लीगल नोटिस भेज दिया।
इसके बाद क्या-क्या हुआ…
- ऋतिक ने कंगना को लीगल नोटिस भेजकर सार्वजनिक माफी मांगने और कथित अफेयर के दावों को वापस लेने को कहा था। ऋतिक ने हमेशा कहा- मेरा कंगना के साथ कभी कोई लव कनेक्शन नहीं था। मेरे और कंगना के अफेयर की संभावना, पूप (Poop) के साथ अफेयर होने से भी कम है।
- वहीं, ऋतिक की लीगल टीम का दावा था कि कंगना ने उन्हें 1,439 ईमेल भेजे, जिससे उन्हें मानसिक परेशानी हुई। 2016 में ऋतिक ने शिकायत दर्ज कराई कि कोई उनकी फर्जी ईमेल आईडी बनाकर कंगना से बात कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
- कंगना की ओर से कहा गया कि उनका ईमेल अकाउंट हैक हो गया था। इसलिए बाद के ईमेल असली नहीं माने जाने चाहिए।
- दोनों पक्षों ने अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जांच के लिए दिए, लेकिन कई साल तक जांच के बाद भी कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकला। कंगना का दावा था कि उनका और ऋतिक का करीब 7 साल तक रिश्ता था, जब ऋतिक की शादी सुजैन खान से हुई थी।
- कंगना ने माफी मांगने से इनकार किया और ऋतिक को जवाबी लीगल नोटिस भेजा। ऋतिक ने फेसबुक पर लिखा कि अगर 7 साल का रिश्ता था, तो उसका कोई सबूत क्यों नहीं है- न फोटो, न मैसेज, न गवाह, न पेरिस सगाई की कोई तस्वीर।
अभिनेता फरहान अख्तर ने भी ऋतिक का समर्थन करते हुए कहा कि इतने बड़े रिश्ते का कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया। लेकिन, जब सोशल मीडिया पर “Characterless Kangana” ट्रेंड चला, तब ऋतिक ने लोगों से किसी के चरित्र पर फैसला न सुनाने और नफरत की जगह प्यार फैलाने की अपील की।
फरवरी 2021 में मुंबई क्राइम ब्रांच ने ऋतिक का बयान दर्ज किया। इसके बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर तंज कसा। यह मामला आज तक लीगल रूप से किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा है।