• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

India’s Richest YouTuber: ये हैं भारत के सबसे अमीर यूट्यूबर, कमाई में भुवन बाम और समय रैना को भी पछाड़ा

Top Richest YouTuber: जब भी भारत के टॉप यूट्यूबर्स की बात होती है, तो दिमाग में भुवन बाम, समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया और ध्रुव राठी जैसे नाम सबसे पहले...और पढ़ें

By Himadri Singh HadaEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Wed, 08 Oct 2025 02:11:18 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 Oct 2025 02:18:09 PM (IST)
India’s Richest YouTuber: ये हैं भारत के सबसे अमीर यूट्यूबर, कमाई में भुवन बाम और समय रैना को भी पछाड़ा
भारत के सबसे अमीर यूट्यूबर कॉमेडियन तन्मय भट्ट।

HighLights

  1. भारत के सबसे अमीर यूट्यूबर तन्मय भट्ट।
  2. भुवन बाम और समय रैना को भी पछाड़ा।
  3. सोशल मीडिया पर Tanmay का रिएक्शन।

एंटरटेनमेंट डेस्क। जब भी भारत के टॉप यूट्यूबर्स की बात होती है, तो दिमाग में भुवन बाम, समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया और ध्रुव राठी जैसे नाम सबसे पहले आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सबको पीछे छोड़ते हुए भारत का सबसे अमीर यूट्यूबर कोई और है?

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में इंडिया के सबसे अमीर यूट्यूबर की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें कॉमेडियन तन्मय भट्ट (Tanmay Bhat) ने पहला स्थान हासिल किया है। आइए जानते हैं कौन हैं ये यूट्यूबर और कितनी है उनकी नेटवर्थ।


भारत के सबसे अमीर यूट्यूबर बने तन्मय भट्ट (India’s Richest YouTuber)

कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर तन्मय भट्ट ने भारत के सभी बड़े यूट्यूबर्स को पछाड़ते हुए टॉप स्थान हासिल किया है। टेक इन्फॉर्मर की रिपोर्ट के अनुसार, तन्मय भट्ट की कुल नेटवर्थ 665 करोड़ रुपये है। इस लिस्ट में उन्होंने समय रैना, भुवन बाम, रणवीर इलाहाबादिया और ध्रुव राठी जैसे नामों को पीछे छोड़ दिया है।

Tanmay Bhat का रिएक्शन

रिपोर्ट सामने आने के बाद तन्मय भट्ट ने मज़ाकिया अंदाज में कहा, 'भाई, अगर मेरे पास इतने पैसे होते तो मैं यूट्यूब मेंबरशिप बीच में नहीं रखता।' उनकी इस बात पर फैंस भी जमकर मज़े ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा - 'तन्मय भाई, अगर आपके पास 665 करोड़ हैं तो एक-दो करोड़ मेरे मुंह पर फेंक दो, मैं बुरा नहीं मानूंगा।'

टॉप 5 सबसे अमीर यूट्यूबर्स

1. तन्मय भट्ट - 665 करोड़ रुपये

2. टेक्निकल गुरुजी (गौरव चौधरी) - 356 करोड़ रुपये

3. समय रैना - 140 करोड़ रुपये

4. कैरी मिनाटी (अजय नागर) - 131 करोड़ रुपये

5. भुवन बाम (BB Ki Vines) - 122 करोड़ रुपये

टॉप 10 में शामिल अन्य यूट्यूबर्स

टॉप 5 के बाद जिन यूट्यूबर्स ने इस लिस्ट में जगह बनाई है, वे हैं -

6. अमित भड़ाना - 80 करोड़ रुपये

7. ट्रिगर्ड इंसान - 65 करोड़ रुपये

8. ध्रुव राठी - 60 करोड़ रुपये

9. रणवीर इलाहाबादिया (BeerBiceps) - 58 करोड़ रुपये

10. सौरव जोशी - 50 करोड़ रुपये