
मनोरंजन डेस्क। जाह्नवी कपूर ने एक्ट्रेस तारा सुतारिया पर तंज किया है। जाह्नवी ने कहा कि उन्हें कभी कॉन्सर्ट में नहीं लेकर जाना चाहिए। हालांकि, उन्होंने पूरी बातचीत में तारा का नाम नहीं लिया। लेकिन लोग यह कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस ने यह बात तारा के लिए कही है।
दरअसल, यह मामला जनवरी में हुए AP ढिल्लों के कॉन्सर्ट से जुड़ा हुआ है। कॉन्सर्ट का एक वीडियो सामने आया था। इसमें तारा और एपी ढिल्लों ‘थोड़ी सी दारू’ गाने पर डांस करते दिखे थे। गाने के दौरान एपी ढिल्लों ने तारा सुतारिया को गले लगाया। साथ ही गाल पर किस किया। कॉन्सर्ट में तारा के बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया भी मौजूद थे। वीडियो में देखा गया कि जब एपी ने तारा को किस किया, तो वीर सीरियस नजर आए। दावा किया जा रहा था कि वीर असहज हो गए। बता दें कि वीर, जाह्नवी के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के भाई हैं।
Jahnvi just confirmed that all the rumors about Veer, Tara, and Dhillon were true. But I just want to ask Tara, why did you choose such a big stage and cause such a public and generational embarrassment for Veer Pahariya? 😂😭 https://t.co/nBkVDpSonT
— आदेश 🚩 (@ADfanatic_) October 28, 2026
हाल ही में जाह्नवी कॉफी विथ करण सीजन 9 के हालिया एपियोड में शामिल हुई थीं। इसी दौरान रैपिड फायर राउंड में करण ने उनसे सवाल किया- क्या आपके पास वीर पहाड़िया के लिए कोई डेटिंग एडवाइस है। इस पर एक्ट्रेस ने कहा- अपनी गर्लफ्रेंड को कभी कॉन्सर्ट में नहीं लेकर जाए।
उनके इस जवाब से करण और जाह्नवी के को-गेस्ट वरुण धवन असहज नजर आए। उनके इस जवाब से तारा के फैंस भी काफी नाराज नजर आएं। लोगों ने कहा कि जाह्नवी एक महिला होकर किसी और महिला के बारे में ऐसा कैसे कह सकती है।
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के रिश्ते की शुरुआत 2025 में शुरू हुई थी। दोनों को कई बार साथ में पर्सनल आउटिंग्स और क्वालिटी टाइम बिताते देखा गया। धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर उनकी हल्की-फुल्की इंटरैक्शन और पब्लिक अपीयरेंस ने फैंस के शक को यकीन में बदल दिया। साल के मिड तक यह साफ हो गया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- रोमियो-जूलियट से लेकर एनिमल तक, दुनिया की हर कहानी इन 6 फॉर्मूलों पर ही बनी!