• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

करीना कपूर को लीगल नोटिस, बेगमों की विरासत को फैशन बनाने का आरोेप, सार्वजनिक माफी की मांग

भोपाल के कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने करीना कपूर खान को कानूनी नोटिस भेजा है। उनका आरोप है कि करीब 400 साल पुराने, कुरान की आयतों वाले पेंडेंट को फैशन के तौर पर पहनना धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। उन्होंने पोस्ट हटाने और माफी की मांग की है।

By Digital DeskEdited By: Akriti kumari
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 01:08:57 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 01:08:57 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
करीना कपूर को लीगल नोटिस, बेगमों की विरासत को फैशन बनाने का आरोेप, सार्वजनिक माफी की मांग

HighLights

  1. करीना को कांग्रेस नेता का कानूनी नोटिस
  2. कुरान की आयतों वाले पेंडेंट पर आपत्ति
  3. पोस्ट हटाने और माफी की मांग

मनोरंजन डेस्क। करीना कपूर खान की एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने भोपाल की नवाबी विरासत और धार्मिक आस्था को लेकर विवाद खड़ा कर दिया है। करीना ने जो पेंडेंट पहना था, उसे भोपाल रियासत की बेगमों की ऐतिहासिक धरोहर बताया जा रहा है। इसी को लेकर कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने उन्हें कानूनी डिमांड नोटिस भेजा है।

धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप

आरोप है कि करीब 400 साल पुराने इस पेंडेंट पर कुरान की आयतें लिखी हैं और इसे धार्मिक आस्था और इबादत के मकसद से बनवाया गया था। ऐसे में इसे फैशन के रूप में दिखाना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।


कोर्ट के जरिए भेजा गया नोटिस, तीन मांगें रखीं

अब्बास हफीज ने अपने वकील जफर के जरिए भोपाल कोर्ट से यह नोटिस भेजा है। उन्होंने करीना से ये मांगें की हैं:

  • विवादित इंस्टाग्राम पोस्ट हटाई जाए
  • सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए
  • भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न दोहराई जाए

‘पेंडेंट और कलगी शाही परिवार की विरासत’

अब्बास हफीज के मुताबिक, पेंडेंट और कलगी भोपाल के शाही परिवार की विरासत का हिस्सा हैं। उनका दावा है कि शाहजहां बेगम और सुल्तान जहां बेगम ने इस पेंडेंट को अपनी धार्मिक आस्था और इबादत के लिए बनवाया था।

उन्होंने साफ किया कि उन्हें करीना के कलगी या लिबास पहनने पर कोई आपत्ति नहीं है। सवाल सिर्फ कुरान की आयतों वाले पेंडेंट को फैशन के तौर पर दिखाने पर है। उनका कहना है कि उन्होंने यह कदम किसी राजनीतिक फायदे के लिए नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था की वजह से उठाया है।

विरासत में करीना तक पहुंचा यह गहना

करीना कपूर खान अभिनेता सैफ अली खान की पत्नी हैं। सैफ, भोपाल के आखिरी नवाब हमीदुल्ला खान की बेटी साजिदा सुल्तान के पोते हैं। बताया जा रहा है कि नवाब बेगमों का यह अहम आभूषण विरासत में करीना के पास पहुंचा है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।