
एंटरटेनमेंट डेस्क: दिग्गज गायिका आशा भोसले का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 वर्ष की आयु में निधन (Asha Bhosle passed away) हो गया। उनके बेटे आनंद भोसले ने इसकी पुष्टि की है। उन्हें अत्यधिक कमजोरी और सीने में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Legendary singer Asha Bhosle passed away at Breach Candy Hospital in Mumbai at the age of 92, confirms her son Anand Bhosle.
She was admitted here due to extreme exhaustion and a chest infection. pic.twitter.com/UHGwMD7h9H
— ANI (@ANI) April 12, 2026
आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने भी इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में कहा, "मेरी माता जी आशा भोसले का आज निधन हो गया है। कल सुबह 11 बजे लोअर परेल के कासा ग्रांडे में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने आ सकते हैं। वहीं, शाम चार बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा।"

बीती शाम को आशा भोसले को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब उनकी पोती जनाई भोसले ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि उनकी दादी को चेस्ट इन्फेक्शन हुआ है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। अब उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। वह सात दशक से सिनेमा पर राज कर रही थीं।