
मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। वेटरन एक्ट्रेस मंदाकिनी की एक तस्वीर अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के साथ वायरल हुई थी। इसके बाद कई सवाल उठाए गए। अब मंदाकिनी ने इस फोटो को लेकर सफाई दी है। एक्ट्रेस ने कहा कि दाउद ने उन्हें किसी भी चीज के लिए इनवाइट नहीं किया था। वह बस दुबई किसी क्रिकेट मैच को देखने गई थी और तभी यह तस्वीर ले ली गई। लेकिन, इस बात से उनका करियर भी खराब हो गया।
मंदाकिनी और दाऊद इब्राहिम की तस्वीर साल 1994 में शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (दुबई) में एक मैच के दौरान सामने आई थी। इसके बाद बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के कनेक्शन को लेकर विवाद भी कई दिनों तक चला था। इसके बाद भी बॉलीवुड का नाम अक्सर अंडरवर्ल्ड से जुड़ता आया है।
ANI को दिए हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा- दुबई में मैं एक प्रोफशनल काम से गई थी। तभी मैं मैच में भी शामिल हुई। वहीं, दाउद मुझे मिले थे। जो भी लोग लिखना चाहें, जो भी बोलना चाहें, इस पर हमारा कंट्रेल नहीं है। एक कलाकार को हजारों लोग मिलते हैं और हम सबके लिए बराबर हैं। बहुत सारे लोग साथ में...किसके लिए चुनें, किसके लिए चुनें न करें... हम वहां किसी शो के लिए गए थे। नहीं, मुझे दाऊद ने इनवाइट नहीं किया था।
आगे कहा- एक कलाकार को कई लोगों से मिलना पड़ता है। हमारे लिए सब बराबर होते हैं। हमारे साथ बहुत सारे लोग थे। हम किसे चुनें और किसे नहीं? मैं दुबई में एक शो के लिए गई थी और फिर मैच देखने चली गई। मुझे दाऊद ने नहीं बुलाया था। उस समय मुझे इस बात का एहसास नहीं हुआ।
एक्ट्रेस ने कहा- उस समय मुझे उस तस्वीर के असर का अंदाजा नहीं था, लेकिन जब वह सामने आई, तो उससे कई तरह की खबरें और अटकलें शुरू हो गईं। इस विवाद का मेरे करियर पर बुरा असर पड़ा। बाद में मुझे एहसास हुआ कि ऐसे मामलों को संभालने के लिए एक टीम का होना कितना जरूरी है। इस विवाद से बहुत नुकसान हुआ। मैंने कई जगह इन अफवाहों को नकारा है।
मंदाकिनी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत राज कपूर की 1985 की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से की थी। इसमें उनके साथ राजीव कपूर भी थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इससे उन्हें रातों-रात स्टारडम मिल गया। साथ ही, उनके रोल और फिल्म के बोल्ड सीन की वजह से वह चर्चा में भी रही। इसके बाद उन्होंने 'जीवा', 'डांस डांस', 'प्यार करके देखो', 'कमांडो', 'जीते हैं शान से' और 'कहां है कानून' जैसी फिल्मों में काम किया। इसमें मंदाकिनी ने मिथुन चक्रवर्ती, गोविंदा और आदित्य पंचोली जैसे स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की। 1996 में 'जोरदार' के साथ अपने मेनस्ट्रीम फिल्मी करियर को अलविदा कह दिया और उसके बाद इंडस्ट्री से दूर हो गईं।
यह भी पढ़ें- अपना बजट भी क्लियर नहीं कर पाएगी 'Toxic'! भारत में 150 करोड़ भी पार नहीं; फिर भी किस टॉप 10 लिस्ट में शामिल?