
मनोरंजन डेस्क। पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी इन दिनों चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री के प्रोग्राम में शराब पीकर परफॉरमेंस दी। अब उनके भाई मीका सिंह उनके सपोर्ट में सामने आए है। उन्होंने कहा कि अगर कभी दलेर मेहंदी को शराब पीते हुए देखा गया, तो वे खुद शराब पीना छोड़ देंगे।
दरअसल, दलेर मेहंदी रविवार को उत्तराखंड में नवरात्र के एक प्रोग्राम में परफॉर्म कर रहे थे। तभी MLA ने अन पर शराब पीकर गाना गाने का आरोप लगाया। MLA उनियाल ने स्टेज पर कहा था- नवरात्र के अवसर पर दुर्गा माता का कार्यक्रम हो रहा है, और आप शराब पीकर गा रहे हैं। यह बिल्कुल भी उचित नहीं है।
मीका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्होंने दलेर मेहंदी पर लगे आरोपों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा- अगर आप कभी दलेर मेहंदी को शराब पीते हुए देख लें, तो मैं गाना छोड़ दूंगा। मैंने वह खबर देखी। आप लोगों ने यह बात फैला दी कि 'दलेर मेहंदी गाते समय नशे में थे, वे गा नहीं पा रहे थे।' सबसे पहले, मैं आप सभी से पूछना चाहता हूं, वे पिछले 30 सालों से सुपरस्टार रहे हैं। क्या आपने कभी उनके हाथ में शराब का गिलास देखा है, या उनकी बर्थडे पार्टियों में शराब को खुलेआम बहते देखा है?
आगे कहा- नहीं, आपने ऐसा नहीं देखा। जब आपने देखा ही नहीं, तो आपने कैसे कह दिया कि वे खड़े भी नहीं हो पा रहे थे? हम कलाकार कई बार किसी के कहने पर 'हां' कर देते हैं कि 'हां, हम शो करेंगे।' भले ही हमें 104 डिग्री बुखार हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर मैं बीमार हूं और परसों मेरा शो है, और मैंने पहले ही वादा कर दिया है, तो चाहे बजट बड़ा हो या छोटा, मैं वह शो करूंगा ही। दलेर जी ने भी शायद ऐसा ही किया होगा।
पोस्ट के कैप्शन में मीका ने लिखा- सभी को दशहरा मुबारक! हमारे मीडिया के दोस्तों से एक विशेष अनुरोध है, कृपया कोई भी खबर छापने से पहले फैक्ट्स की जांच कर लें! अगर कोई बिना सबूत के आरोप लगाता है, तो कृपया उन पर आंख मूंदकर विश्वास न करें और न ही सच्चाई जाने बिना उस खबर को आगे फैलाएं। मंच पर दलेर मेहंदी के साथ जो बर्ताव हुआ, वह निराशाजनक था। एक सम्मानित मंत्री मंच पर आए और उन पर शराब पीने का आरोप लगाया। लेकिन ऐसे दावों को छापने से पहले, क्या हमें तथ्यों की जांच नहीं करनी चाहिए और कलाकार को अपना पक्ष रखने का मौका नहीं देना चाहिए?
आगे लिखा था- क्या कोई कोल्डप्ले (Coldplay) जैसे इंटरनेशनल बैंड के साथ ऐसा बर्ताव करने की हिम्मत करेगा? मैं अपने भाई दलेर मेहंदी को जानता हूं, और वह शराब नहीं पीते हैं। पिछले दो सालों से उनकी तबीयत ठीक नहीं है और वह अभी भी रिकवर कर रहे हैं, फिर भी वह अपने बैंड के साथ परफॉर्म करना जारी रखे हुए हैं। आजकल कई परफॉर्मर्स बैकिंग ट्रैक्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनसे इस तरह कोई सवाल नहीं पूछता।
→ If Daler Mehndi was wrong, criticise him. But why publicly humiliate him, cabinet Minister Subodh Uniyal Minister Ji? There is a difference between correcting someone and insulting them. Have some dignity. → These politicians reached Parliament and positions of power using the people’s votes. What are they doing with that mandate? → Allegations of corruption, vote theft, substance abuse, obscene CDs, and inappropriate conduct also demand accountability. → Questions have been raised about obscene videos allegedly being watched in Parliament, abusive language, and the misuse of power. Where does their morality disappear when the spotlight turns towards them? → Daler Mehndi is not above criticism, but neither are politicians. The law and standards of accountability must apply equally to everyone. → People elected politicians to govern the country, serve the public, and uphold democratic values not to humiliate others publicly or perform morality for the cameras. → Politicians are public servants, not the masters of the people who elected them. → Before lecturing others on morality, look in the mirror, Minister Ji! One standard for ordinary people and another for politicians how long will this hypocrisy continue? The incident took place during the Kunjapuri Mela held in Narendra Nagar, Tehri district, Uttarakhand.
— Kitty K (@findkitty7) October 19, 2026
दरअसल, कहा जा रहा था कि सिंगर ने कथित तौर पर शराब पीकर परफॉर्म किया था। इस पर उन्हें सभी लोगों के सामने MLA उनियाल ने कहा था- नवरात्र के मौके पर दुर्गा माता का कार्यक्रम हो रहा है, और आप शराब पीकर गा रहे हैं । यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है। हमने आपको इसलिए बुलाया था ताकि हमारे लोग मनोरंजन कर सकें, लेकिन आप तो हमें बेवकूफ बना रहे हैं। यह गलत है, बिल्कुल गलत है। आपका काफी नाम है, हमें उसका सम्मान करना चाहिए। आपको इसीलिए बुलाया गया था क्योंकि आपका बड़ा नाम है। सर, मैं आपसे हाथ जोड़कर विनती करता हूं... कृपया मंच से नीचे उतर जाइए। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।