
मनोरंजन डेस्क। मध्य प्रदेश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय फिल्म जगत में पहचान दिलाने की दिशा में सतना के फिल्म निर्माता आदित्य प्रताप सिंह रघुवंशी की हिंदी फीचर फिल्म 'नोटिस' एक अहम पहल बनकर सामने आई है। ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म को देशभर के दर्शकों का प्यार मिल रहा है।
APS एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी 'नोटिस' सामाजिक सरोकारों पर आधारित फिल्म है। इसमें गांवों, कस्बों और छोटे शहरों में रहने वाले आम आदमी के संघर्ष, अधिकार और स्वाभिमान की कहानी दिखाई गई है।
फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जिसकी बरसों की मेहनत से खड़ी पुश्तैनी दुकान और रोजी-रोटी सरकारी नोटिस और प्रभावशाली लोगों के दबाव की वजह से संकट में आ जाती है। इसके बाद वह अपने अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष करता है।
फिल्म की खास उपलब्धि मध्य प्रदेश के कलाकारों की भागीदारी है। निर्माता आदित्य प्रताप सिंह रघुवंशी खुद सतना जिले से हैं। उनके साथ इन कलाकारों ने फिल्म में अपनी प्रतिभा दिखाई है-
आदित्य की कोशिश है कि प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा कलाकारों को राष्ट्रीय मंच मिले।
फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण करीब 39 साल बाद 'रामायण' की लोकप्रिय जोड़ी अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया का दोबारा साथ आना है। फिल्म में अरुण गोविल नारायण गुप्ता और दीपिका उनकी पत्नी शारदा गुप्ता की भूमिका में हैं। 'पंचायत' फेम पंकज झा नकारात्मक किरदार में हैं। आदित्य ने खुद अरुण गोविल के बेटे का किरदार निभाया है।
फिल्म में चित्रकूट और ओरछा जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों को खास तौर पर फिल्माया गया है। इसके अलावा झांसी, मुंबई और भरूच में भी शूटिंग हुई है। फिल्म के गीतों को कैलाश खेर और शाहिद माल्या ने आवाज दी है। फिल्म का निर्देशन प्रदीप गुप्ता ने किया है।
यह भी पढ़ें- 'मुझे रोकने की हुई कोशिश, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है', इंदौर कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ का बड़ा बयान, Video