• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

72nd National Film Awards: ‘आर्टिकल 370’ बनी बेस्ट फीचर फिल्म, ममूटी को मिला चौथा नेशनल अवॉर्ड, कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026 में 'आर्टिकल 370' को बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला है, वहीं अभिनेता ममूटी (ब्रमायुगम) और कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपि...और पढ़ें

By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Sat, 18 Jul 2026 07:15:48 PM (IST)Updated Date: Sat, 18 Jul 2026 07:22:13 PM (IST)
72nd National Film Awards: ‘आर्टिकल 370’ बनी बेस्ट फीचर फिल्म, ममूटी को मिला चौथा नेशनल अवॉर्ड, कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट फीचर फिल्म का खिताब 'आर्टिकल 370' ने जीता है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट 18 जुलाई को हुई
  2. यामी गौतम को आर्टिकल 370 केलिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला
  3. ममूटी ने अपने करियर का चौथा नेशनल अवॉर्ड जीता

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट शनिवार (18 जुलाई) को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में की गई। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अपने आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी विनर्स के नामों का ऐलान किया। इस साल इस बार ‘आर्टिकल 370’ को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है। वहीं, मलयालम सुपरस्टार ममूटी ने फिल्म ‘ब्रमायुगम’ के लिए अपने करियर का चौथा नेशनल अवॉर्ड जीता।

बेस्ट एक्टर की विनर लिस्ट में ममूटी के साथ कार्तिक आर्यन का भी नाम शामिल है। उन्होंने अपनी फिल्म चंदू चैंपियन के लिए यह अवॉर्ड जीता है।

Announcement of 72nd National Film Awards | @nfdcindiahttps://t.co/o2G9LeVJUw

— Ministry of Information and Broadcasting (@MIB_India) July 18, 2026

अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों को मिला सम्मान

नेशनल फिल्मअवॉर्ड्स में विभिन्न भारतीय भाषाओं की बेहतरीन फिल्मों को भी सम्मानित किया गया। इन पुरस्कारों में साल 2024 के दौरान सेंसर बोर्ड (CBFC) से मंजूरी मिली फिल्मों को शामिल किया गया।

  • बेस्ट हिंदी फिल्म – श्रीकांत
  • बेस्ट तमिल फिल्म – रायन
  • बेस्ट तेलुगु फिल्म – कमिटी कुरोलू
  • बेस्ट मलयालम फिल्म – फेमिनिची फातिमा
  • बेस्ट कन्नड़ फिल्म – मिथ्या
  • बेस्ट मराठी फिल्म – मुक्कुम पोस्ट बोमबिलवाली
  • बेस्ट ओड़िया फिल्म – लहरी
  • बेस्ट गुजराती फिल्म – मारन
  • बेस्ट कोंकणी फिल्म – मोग असुम
  • बेस्ट मणिपुरी फिल्म – सुनीता
  • बेस्ट तुलु फिल्म – इम्बू

पिछले साल किसे मिले थे बड़े सम्मान?

71वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड्स में ‘12thफेल’ को बेस्ट फीचर फिल्म चुना गया था। साथ ही शिल्पा राव को बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड मिला था। वहीं, कटहल बेस्ट हिंदी फिल्म बनी थी।

वहीं, शाहरुख खान ने फिल्म ‘जवान’ के लिए अपने करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड जीता था। उन्होंने विक्रांत मैसी के साथ संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड लिया था।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड कब शुरू हुआ

नेशनल फिल्म अवॉर्ड 1954 में शुरू हुआ था। ये पुरस्कार भारत सरकार द्वारा भारतीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है। 1973 से फिल्म समारोह निदेशालय (Directorate of Film Festivals) इन समारोहों का आयोजन करता है। 1954 में, मराठी फिल्म "श्यामची आई" को बेस्ट फिल्म का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।


सबसे ज्यादा नेशनल फिल्म अवॉर्ड किसके पास

सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड मिलने का रिकॉर्ड सत्यजित रे के पास है। उन्हें कुल 35 अवॉर्ड मिले हैं।