• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मनोरंजन

जब बॉस की बेटी पर आया 'बाबू भैया' का दिल, बिना मंडप और फेरों के पेड़ों की छांव में रचाई थी शादी, दिलचस्प है परेश रावल की लव स्टोरी

Paresh Rawal Love Story: अभिनेता परेश रावल को बॉस की बेटी और पूर्व मिस इंडिया स्वरूप संपत से पहली नजर में प्यार हुआ था। 12 साल की डेटिंग के बाद, 1987 ...और पढ़ें

By Himadri Singh HadaEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Fri, 29 May 2026 04:57:09 PM (IST)Updated Date: Fri, 29 May 2026 04:57:09 PM (IST)
जब बॉस की बेटी पर आया 'बाबू भैया' का दिल, बिना मंडप और फेरों के पेड़ों की छांव में रचाई थी शादी, दिलचस्प है परेश रावल की लव स्टोरी
दिलचस्प है Paresh Rawal की लव स्टोरी।

HighLights

  1. बॉस की बेटी पर आया 'बाबू भैया' का दिल
  2. बिना मंडप और बिना फेरों के रचाई थी शादी
  3. दिलचस्प है Paresh Rawal की लव स्टोरी

एंटरटेनमेंट डेस्क। परेश रावल बॉलीवुड का एक ऐसा स्थापित नाम हैं, जिनकी अभिनय क्षमता को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। 'बाबू भैया' के आइकॉनिक किरदार से लेकर गंभीर और नकारात्मक भूमिकाओं तक, उन्होंने हर बार अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है।

अपनी प्रोफेशनल लाइफ में हमेशा लाइमलाइट में रहने वाले परेश रावल ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा बेहद सादा और गरिमापूर्ण बनाए रखा है। बहुत कम लोग जानते हैं कि रील लाइफ में अपनी कॉमिक टाइमिंग से गुदगुदाने वाले परेश रावल की रियल लाइफ लव स्टोरी किसी सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है। उनकी शादी पूर्व मिस इंडिया और मशहूर थिएटर एक्ट्रेस स्वरूप संपत से हुई है।


कॉलेज के थिएटर से शुरू हुई थी पहली मुलाकात

naidunia_image

परेश रावल और स्वरूप संपत की प्रेम कहानी की शुरुआत उनके कॉलेज के दिनों में हुई थी। दोनों ही थिएटर और अभिनय के बेहद शौकीन थे। एक इंटर-कॉलेज नाटक के दौरान परेश रावल स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे। उनकी दमदार परफॉर्मेंस देखकर स्वरूप संपत इतनी प्रभावित हुईं कि वे नाटक खत्म होने के बाद सीधे बैकस्टेज परेश रावल को बधाई देने पहुंच गईं।

वहीं दूसरी ओर, परेश रावल को भी स्वरूप को देखते ही पहली नजर का प्यार हो गया था। ऑडिटोरियम में गुलाबी साड़ी पहने खड़ी स्वरूप को देखकर उन्होंने अपने दोस्तों से कह दिया था कि वे शादी करेंगे तो सिर्फ इसी लड़की से।

जब दोस्तों ने कहा- 'वह तुम्हारे बॉस की बेटी है'

naidunia_image

परेश रावल ने एक इंटरव्यू में उस मजेदार किस्से को याद करते हुए बताया था कि जब उन्होंने स्वरूप संपत से शादी करने की इच्छा जताई, तो उनके दोस्त महेंद्र जोशी ने उन्हें चेतावनी दी थी। दोस्त ने कहा था कि जिस कंपनी में परेश काम कर रहे हैं, स्वरूप उसी कंपनी के बॉस की बेटी हैं।

इस पर परेश रावल ने बेहद फिल्मी अंदाज में जवाब दिया था, "वह किसी की भी बेटी हो, बहन हो या मां हो, मैं शादी इसी से करूंगा।" इसके बाद दोनों की मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ और यह दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई।

मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में दिया अटूट साथ

naidunia_image

स्वरूप संपत के पिता ने उन्हें 'मिस इंडिया' प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया था, हालांकि स्वरूप खुद इसके लिए बहुत ज्यादा उत्सुक नहीं थीं। जब उन्होंने यह बात परेश रावल को बताई, तो परेश ने उनका पूरा हौसला बढ़ाया।

उन्होंने स्वरूप से वादा किया कि वे हर हाल में उनका साथ देंगे और प्रतियोगिता स्थल तक उनका इंतजार करेंगे। परेश के इस अटूट भरोसे ने स्वरूप का दिल जीत लिया। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और साल 1979 में 'मिस इंडिया' का ऐतिहासिक खिताब अपने नाम किया।

12 साल की डेटिंग के बाद बिना फेरों और मंडप के रचाई शादी

naidunia_image

इस जोड़े ने लगभग 12 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद परेश रावल ने बेहद सादगी से स्वरूप को शादी के लिए प्रपोज किया। साल 1987 में दोनों ने बेहद गुपचुप तरीके से विवाह करने का फैसला किया, जिसमें केवल परिवार के लोग ही शामिल थे।

उनकी शादी का तरीका भी बेहद अनोखा और असाधारण था। इस शादी में न तो कोई पारंपरिक मंडप सजाया गया था और न ही कोई पवित्र अग्नि प्रज्वलित की गई थी। दोनों ने बड़े-बड़े पुराने पेड़ों की छांव में एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की कसमें खाईं और हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए।

आज भी बरकरार है वही पुराना प्यार

naidunia_image

शादी के करीब 40 साल बीत जाने के बाद भी परेश रावल और स्वरूप संपत की शादीशुदा जिंदगी उतनी ही खुशहाल और मजेदार है, जितनी उनकी पहली मुलाकात के वक्त थी। आज यह कपल अपने दो बेटों, अनिरुद्ध और आदित्य के माता-पिता हैं।

माता-पिता की ही तरह दोनों बेटों ने भी क्रिएटिव फील्ड में अपना करियर चुना है। तमाम उतार-चढ़ावों के बीच इस कपल ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी सादगी और मजबूत रिश्ते की एक मिसाल पेश की है।