• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

तिहाड़ जेल में बंद Rajpal Yadav के लिए 'मसीहा' बना ये सिंगर, 11 लाख रुपये की मदद का किया एलान

Rajpal Yadav Case: हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों कानूनी संकट का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले मे...और पढ़ें

By Himadri Singh HadaEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Thu, 12 Feb 2026 09:40:50 AM (IST)Updated Date: Thu, 12 Feb 2026 09:40:50 AM (IST)
तिहाड़ जेल में बंद Rajpal Yadav के लिए 'मसीहा' बना ये सिंगर, 11 लाख रुपये की मदद का किया एलान
जेल में बंद राजपाल यादव के लिए 'मसीहा' बना ये सिंगर।

HighLights

  1. जेल में बंद राजपाल यादव के लिए 'मसीहा' बना ये सिंगर।
  2. 11 लाख रुपये की मदद का किया एलान।
  3. कई सेलेब्स ने बढ़ाया मदद का हाथ।

एंटरटेनमेंट डेस्क। हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव (Rajpal Yadav) इन दिनों कानूनी संकट का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में सरेंडर करने के बाद वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस बीच फिल्म इंडस्ट्री से कई सितारे उनकी आर्थिक मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

अब इस सूची में नामचीन सिंगर मीका सिंह का नाम भी जुड़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मीका सिंह ने राजपाल यादव की सहायता के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया है कि इस मुश्किल समय में वह अभिनेता के साथ खड़े हैं।


कई सेलेब्स ने बढ़ाया मदद का हाथ

मीका सिंह से पहले अभिनेता सोनू सूद, गुरु रंधावा, सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और म्यूजिक प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत जैसे कई सितारे भी राजपाल यादव के समर्थन में सामने आ चुके हैं। इंडस्ट्री की यह एकजुटता चर्चा का विषय बनी हुई है।

कहा जा रहा है कि यदि इसी तरह से कलाकार आगे आते रहे तो 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को बड़ी राहत मिल सकती है।

गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई

राजपाल यादव की जमानत याचिका पर गुरुवार, 12 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि अदालत की ओर से उन्हें कोई राहत मिलती है या नहीं। फिलहाल, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री उनके समर्थन में खड़ी नजर आ रही है।