• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

पाकिस्तानी गाने में राखी सावंत का कैमियो…हानिया आमिर के सपोर्ट में उतरीं, कहा- तुम शेरनी हो, लोग तुमसे जलते हैं

हानिया आमिर के पहले म्यूजिक ट्रैक 'पैब्लो' में राखी सावंत का सरप्राइज कैमियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। गाने के अंत में राखी सावंत हानिया के ...और पढ़ें

By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 12:42:54 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 12:42:54 PM (IST)
पाकिस्तानी गाने में राखी सावंत का कैमियो…हानिया आमिर के सपोर्ट में उतरीं, कहा- तुम शेरनी हो, लोग तुमसे जलते हैं
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के डेब्यू गाने 'पैब्लो' में राखी सावंत। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. हानिया आमिर ने अपना पहला गाना 'पैब्लो' रिलीज किया है
  2. इस गाने में राखी सावंत का सरप्राइज कैमियो भी नजर आता है
  3. इंटरनेट पर फैंस इन दोनों के कोलैबोरेशन की तारीफ कर रहे हैं

मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह है उनके पहले गाने में इंडियन एक्ट्रेस राखी सावंत का डेब्यू। दरअसल, हानिया ने गाना ‘पैब्लो’ से म्यूजिकल डेब्यू किया है। लेकिन इस गाने ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा क्योंकि इसमें राखी का सरप्राइज गेस्ट अपीयरेंस है। इसके आखिर में राखी नजर आती हैं। इस अनोखे कोलैबोरेशन से फैंस बहुत खुश हैं।

गुरूवार को रिलीज हुआ पैब्लो

हानिया ने यह गाना गुरूवार को सोशल मीडिया के जरिए रिलीज किया। इसे खुद हानिया ने ही लिखा है। कम्पोजर भी वह खुद ही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने यह सॉन्ग अपने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए बनाया है।

सबसे बड़ा सरप्राइज गाने के आखिर में मिलता है, जिसमें राखी सावंत की एक स्पेशल अपीयरेंस है। इसमें राखी उन्हें सपोर्ट करती नजर आती हैं। राखी कहती हैं- हानिया, मेरी जान, टेंशन मत लो। समझीं? कोई टेंशन मत लो। तुम हूर जैसी हो, तुम्हारे चेहरे पर एक चमक है। वे तुम्हारी खूबसूरती से जलते हैं। तुम शेरनी हो। जो डर गया, समझो मर गया।


राखी की अपीयरेंस ने मचाई धूम

गाने और आउट्रो में राखी की आवाज ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। हाालंकि, सोशल मीडिया पर गाने को लेकर मिले-जुले रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। कई फैंस इसे पसंद कर रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसे देश द्रोह का नाम दे रहे हैं।

एक फैन ने लिखा- राखी और हानिया एक साथ देखना मेरी बकेट लिस्ट का हिस्सा नहीं था। वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा- राखी हानिया को वह सारी चीजे कह रही हैं, जो उन्हें पूरा भारत कहना चाहता हैं। दोनों का कोलैब सच में अच्छा है।

दूसरी तरफ कई यूजर्स इसे ऑपरेशन सिंदूर से जोड़कर इसकी निंदा कर रहे हैं।

पहले भी हानिया को सपोर्ट कर चुकीं राखी

यह पहली बार नहीं है कि राखी, हानिया के सपोर्ट में उतरी हैं। इससे पहले भी वह कई बार उन्हें सपोर्ट कर चुकी हैं। फिल्म 'सरदार जी 3' के चलते हानिया और दिलजीत दोसांझ विवादों में थें। इसी बीच राखी ने हानिया के सपोर्ट में इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, 'यह फिल्म सभी को देखनी चाहिए। इससे हानिया बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। हमें उनका सपोर्ट करना चाहिए। कांग्रेचुलेशन हानिया, ब्लेस यू।’

इसके पहले उन्होंने 'सरदार जी 3' की ट्रेलर रिलीज के बाद हानिया को बधाई दी थी। एक पोस्ट शेयर करते हुए राखी ने लिखा था, 'बधाई हो हानिया। मैं बहुत खुश हूं। अब आप बॉलीवुड में आ ही गईं। दिलजीत को भी सरदार जी 3 के लिए शुभकामनाएं।'

naidunia_image

क्यों विवाद में थीं हानिया

दरअसल, 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इसमें 26 लोगों की जान गई थी। हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया। इसी के चलते भारत ने पाकिस्तानी फिल्मों, गानों, वेब सीरीज और न्यूज चैनल पर बैन लगा दिया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने पाकिस्तान के OTT प्लेटफॉर्म और यूट्यूब चैनल को भी भारत में रेस्ट्रिक्ट कर दिया था। इसके अलावा पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट्स भी भारत में रेस्ट्रिक्ट किए गए थे।

इसके बाद भी वह 'सरदार जी 3' में नजर आईं। इस पर FWICE (फिल्म फेडरेशन) ने कड़ी आपत्ति भी जताई थी। साथ ही दिलजीत को फिल्म इंडस्ट्री से बैन करने का फैसला किया था।

यह भी पढ़ें- ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने फिर ‘आवारापन 2’ को पछाड़ा, पहले एडवांस बुकिंग…अब फर्स्ट डे कलेक्शन; धुरंधर 2 को हराने में फिर नाकाम रही