एंटरटेनमेंट डेस्क। रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम और भरोसे का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं और भाई उन्हें जीवनभर रक्षा का वचन देते हैं।
बॉलीवुड में भी ऐसे कई भाई-बहन हैं जिनका रिश्ता रियल लाइफ में बेहद खूबसूरत और मजबूत है। आइए रक्षाबंधन के खास मौके पर जानते हैं बॉलीवुड की कुछ फेमस भाई-बहन की जोड़ियों के बारे में-
पटौदी खानदान की यह जोड़ी बॉलीवुड की सबसे एलिगेंट भाई-बहन जोड़ियों में से एक मानी जाती है। दोनों के बीच गहरा बॉन्ड है। सोहा ने हमेशा सैफ को एक जिम्मेदार बड़े भाई के रूप में देखा है।
ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बच्चे रणबीर और रिद्धिमा का रिश्ता बेहद प्यारा है। रिद्धिमा लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन रणबीर के साथ उनका बंधन बहुत मजबूत है।
अनिल कपूर के तीनों बच्चे एक-दूसरे के बहुत करीब हैं। सोनम और रिया अक्सर अपने भाई हर्षवर्धन को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती हैं। तीनों का रिश्ता दोस्ताना और सपोर्टिव है।
अर्जुन ने कई बार अपनी बहन अंशुला के लिए अपनी भावनाएं सोशल मीडिया पर जाहिर की हैं। जब अर्जुन की मां का निधन हुआ था, तब अंशुला उनके लिए सबसे बड़ा सहारा बनीं।
बालाजी टेलीफिल्म्स की हेड एकता कपूर और एक्टर तुषार कपूर का रिश्ता बेहद गहरा है। दोनों ने अपने-अपने क्षेत्र में खूब नाम कमाया है, लेकिन एक-दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ा।
फिल्म इंडस्ट्री के सबसे क्रिएटिव भाई-बहन की जोड़ी, जो न सिर्फ रियल लाइफ में बल्कि प्रोफेशनल लाइफ में भी एक-दूसरे की ताकत हैं। दोनों ने साथ में कई शानदार प्रोजेक्ट्स पर काम किया है।