
एंटरटेनमेंट डेस्क। नमित मल्होत्रा की रणबीर कपूर, रॉकिंग स्टार यश, साईं पल्लवी और रवि दुबे स्टारर रामायणम्, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर इतिहास बनाना जारी रखे हुए है। दरअसल, यह फिल्म नॉर्थ अमेरिका में अब तक की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनकर सामने आई है।
इस क्षेत्र में फिल्म ने अब तक $29 मिलियन से ज्यादा की कमाई का शानदार माइलस्टोन अपने नाम कर लिया है, और इस तरह से इसने ग्लोबल स्टेज पर इंडियन सिनेमा के लिए एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।
यह बड़ी कामयाबी दिखाती है कि फिल्म ग्लोबल लेवल में अपनी पहचान बना रही है और दुनिया भर में मौजूद इंटरनेशनल ऑडियंस के बीच भी इसकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है।
दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित महाकाव्यों में से एक को बड़े पर्दे पर जीवंत करती इस फिल्म में रणबीर कपूर राजकुमार राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी और नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज द्वारा निर्मित ‘रामायण’ को आठ बार ऑस्कर जीत चुके विजुअल इफेक्ट्स और प्रोडक्शन स्टूडियो DNEG तथा यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से बनाया गया है।
यह फिल्म दो भागों में रिलीज होने वाली एक भव्य सिनेमाई गाथा के रूप में परिकल्पित है। फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2028 में रिलीज होगा।
यह फिल्म भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है। IMAX सहित कई प्रीमियम थिएट्रिकल फॉर्मेट में भी दर्शक इसका अनुभव ले सकते हैं।
भारत के बाहर फिल्म का वैश्विक वितरण सोनी पिक्चर्स संभाल रहा है, जबकि हिंदी भाषी बाजार में इसके वितरण की जिम्मेदारी धर्मा प्रोडक्शंस के पास है।