_m.webp)
मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली. रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने वाला है। लेकिन, इससे पहले टीम अमेरिका के सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (SDCC) में इसका ग्रैंड इंटरनेशनल प्रेजेंटेशन करेगी। इस इवेंट में फिल्म के लीड स्टार रणबीर कपूर और यश भी शामिल होंगे।
सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में होगा खास पैनल
‘रामायणम्’ का स्पेशल पैनल 23 जुलाई को दोपहर 3:15 बजे (PDT) सैन डिएगो कॉमिक-कॉन के बॉलरूम 20 में आयोजित होगा, जहां करीब 4,800 लोगों के बैठने की जगह है। इस इवेंट को एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट कॉय जेंड्रू होस्ट करेंगे। पैनल में रणबीर कपूर, यश, डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा शामिल होंगे।
Ramayana का ट्रेलर भारत में कब और कितने बजे रिलीज होगा
कॉमिक-कॉन के शेड्यूल के अनुसार, सैन डिएगो में यह प्रेजेंटेशन 24 जुलाई भारतीय समयानुसार सुबह 3:15 बजे से 4:15 बजे के बीच होगा। हालांकि भारत में ऑडियंस के लिए ट्रेलर थोड़ा बाद में रिलीज किया जाएगा।
सोशल मीडिया पर वायरल एक स्क्रीनशॉट के मुताबिक, PVR Pictures ने ट्रेलर को 24 जुलाई सुबह 10 बजे (IST) डिजिटल प्लेटफॉर्म और सिनेमाघरों में रिलीज करने की जानकारी दी है। वहीं, कुछ अन्य रिपोर्ट्स में इसके सुबह 8 बजे रिलीज होने का दावा किया गया है।
फिलहाल, इसे लेकर मेर्स की और से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मेकर्स ने अब तक सिर्फ 24 जुलाई की रिलीज डेट की पुष्टि की है।
कॉमिक-कॉन में दिखाया जाएगा अंग्रेजी वर्जन
रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉमिक-कॉन में ट्रेलर का एक खास अंग्रेजी डब्ड वर्जन भी दिखाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस वर्जन में AI आधारित लिप-सिंक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
फिल्म 'रामायणम्' में कौन-कौन से कलाकार हैं
फिल्म रामायणम् में रणबीर भगवान राम के किरदार निभा रहे हैं। उनके अपोजिट साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, यश रावण के रोल में देखे जाएंगे। फिल्म के सभी गाने ऑस्कर विनर एआर. रहमान और हंस जिमर कंपोज किए हैं। ‘रामायणम्’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी है।
मेकर्स ने बताया कि ‘रामायणम्’ दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर थिएटर्स में आएगा। कहा जा रहा है कि पहला पार्ट इस साल 5 नवंबर को रिलीज हो सकता है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के मुताबिक, दोोनं पार्ट्स का बजट मिलाकर 4000 करोड़ रुपए है।