
मनोरंजन डेस्क। रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् ने रिलीज के 16वें दिन (शुक्रवार) 13.27 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म भारत में कुल नेट कलेक्शन 877.02 करोड़ हो गया है। ऑक्यूपेंसी भी 20% रही। हालांकि, यह आंकड़ा 15वें दिन से कम था। 15वें दिन फिल्म ने 19.35 करोड़ का कलेक्शन किया था।
ट्रेड एनालिस्ट का मानना हे कि ऐसा ही चलता रहा, तो फिल्म जल्द ही धुरंधर 2 के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकती है। धुरंधर 2 ने भारत में 1,149.30 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था।
फिल्म की शुरुआत 64.85 करोड़ के कलेक्शन के साथ हुई। दीवाली की छुट्टियों के दौरान इसे काफी फायदा मिला। दीवाली के अगले दिन, 9 नवंबर को, इसने एक ही दिन में 107.50 करोड़ की शानदार कमाई की। पहले आठ दिनों के अंत तक, 'रामायणम्' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 564.60 करोड़ कमा लिए थे। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा और 9वें से 15वें दिन के बीच इसने 299.15 करोड़ और कमाए।
इसी तरह 'रामायणम्' ने सिर्फ 15 दिनों में हिंदी नेट कलेक्शन में 650 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, और ऐसा करने वाली यह दूसरी सबसे तेज फिल्म बन गई है। फिलहाल 'धुरंधर 2: द रिवेंज' सबसे आगे है, जिसने सिर्फ नौ दिनों में 650 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। 'रामायणम्' ने 'पुष्पा 2' को पीछे छोड़ दिया है, जिसे इसी आंकड़े तक पहुंचने में 17 दिन लगे थे। वहीं, 'धुरंधर' को इस मुकाम तक पहुंचने में 23 दिन लगे थे।
फिल्म रामायणम् में रणबीर भगवान राम के किरदार निभा रहे हैं। उनके अपोजिट साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, यश रावण के रोल में देखे जाएंगे। फिल्म के सभी गाने ऑस्कर विनर एआर. रहमान और हंस जिमर कंपोज किए हैं। ‘रामायणम्’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी है।
मेकर्स ने बताया कि ‘रामायणम्’ दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को रिलीज हो चुका है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के मुताबिक, दोनों पार्ट्स का बजट मिलाकर 4000 करोड़ रुपए है।