• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

दीवाली पर 'रामायणम्' का महा-धमाका! 4 दिन में 200 करोड़ पार, जानिए वर्ल्डवाइड कमाई का पूरा आंकड़ा

रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ ने दीवाली के दिन चौथे दिन भारत में 56.15 करोड़ कमाए। इसके साथ भारत में कुल कलेक्शन 238.85 करोड़ और वर्ल्डवाइड कमाई 499.20 करोड़ पहुंच गई है। फिल्म ने आदिपुरुष के चौथे दिन की कमाई को काफी पीछे छोड़ा।

By Digital DeskEdited By: Akriti kumari
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 11:12:20 AM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 11:12:20 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दीवाली पर 'रामायणम्' का महा-धमाका! 4 दिन में 200 करोड़ पार, जानिए वर्ल्डवाइड कमाई का पूरा आंकड़ा
वर्ल्डवाइड कमाई 499 करोड़ के करीब

HighLights

  1. चौथे दिन 56.15 करोड़ की कमाई
  2. भारत में कलेक्शन 238.85 करोड़ पार
  3. वर्ल्डवाइड कमाई 499 करोड़ के करीब

मनोरंजन डेस्क। रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् ने दीवाली के दिन (8 नवंबर, रविवार) भारत में 56.15 करोड़ का कलेक्शन किया। यह फिल्म की रिलीज का चौथा दिन था। इसी के साथ फिल्म का कलेक्शन भारत में 238.85 करोड़ पहुंच चुका है। सैकनिल्क के मुताबिक, इसका फिल्म ने वर्ल्डवाइड 499.20 करोड़ का कलेक्शन किया है।

वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 285.20 करोड़ पहुंच चुका है। चौथे दिन इसका ग्रॉस कलेक्शन 66 करोड़ था।

चौथे दिन सभी भाषाओं का हाल

रिलीज के चौथे दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी भाषा में हुआ। हिंदी में फिल्म ने 17,755 शोज के साथ 36.75 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, अन्य भाषाओं में कलेक्शन इस प्रकार है-

कन्नड़- 7.25 करोड़ (910 शोज)

तेलुगु- 6.25 करोड़ (1621 शोज)

तमिल- 3.15 करोड़ (756 शोज)

मलयालम- 2.75 करोड़ (728 शोज)

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारत में 64.85 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, फर्स्ट फ्राइडे फिल्म का कलेक्शन 48.05 करोड़ रहा। दीवाली के एक दिन पहले फिल्म ने भारत में 69.8 करोड़ का कलेक्शन

'आदिपुरुष' के बॉक्स ऑफिस से तुलना

अपने VFX और डायलॉग्स को लेकर भारी आलोचना झेलने के बावजूद, प्रभास की 'आदिपुरुष' (2023) ने भारत में 86.75 करोड़ की ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी

हालांकि 'रामायणम्' अपनी ओपनिंग डे की कमाई के मामले में 'आदिपुरुष' को पीछे नहीं छोड़ पाई, लेकिन भारत में इसकी कमाई 'आदिपुरुष' के तीसरे दिन की कमाई से थोड़ी ज्यादा रही।

चौथे दिन, 'आदिपुरुष' की कमाई में भारी गिरावट आई और इसने 14,726 शोज से कुल 16.00 करोड़ की कमाई की। दूसरी ओर, 'रामायण्म' ने अपनी रफ्तार बनाए रखी और अपने पहले रविवार (चौथे दिन) को 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।


फिल्म 'रामायणम्' में कौन-कौन से कलाकार हैं

फिल्म रामायणम् में रणबीर भगवान राम के किरदार निभा रहे हैं। उनके अपोजिट साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, यश रावण के रोल में देखे जाएंगे। फिल्म के सभी गाने ऑस्कर विनर एआर. रहमान और हंस जिमर कंपोज किए हैं। ‘रामायणम्’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी है।

मेकर्स ने बताया कि ‘रामायणम्’ दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को रिलीज हो चुका है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के मुताबिक, दोनों पार्ट्स का बजट मिलाकर 4000 करोड़ रुपए है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।