• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

‘राम भगवान नहीं, एक इंसान हैं…’ रामायणम् के इंटरनेशनल ट्रेलर में यह डायलॉग; जल्द रिलीज होगा दूसरा ट्रेलर

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म 'रामायणम्' के इंटरनेशनल प्रमोशन के लिए मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें भगवान राम को 'नॉट अ गॉड, बट...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akriti kumari
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 05:38:24 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 05:38:24 PM (IST)
‘राम भगवान नहीं, एक इंसान हैं…’ रामायणम् के इंटरनेशनल ट्रेलर में यह डायलॉग; जल्द रिलीज होगा दूसरा ट्रेलर
इंटरनेशनल प्रोमो में डायलॉग- भगवान नहीं, इंसान हैं राम

HighLights

  1. इंटरनेशनल प्रोमो में डायलॉग- भगवान नहीं, इंसान हैं राम
  2. गुरुवार, 15 अक्टूबर को बेंगलुरु में दूसरा ट्रेलर लॉन्च
  3. कुणाल कपूर का 'इंद्र' और यश का 'रावण' रूप आया सामने

मनोरंजन डेस्क। रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायणम्’ को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए मेकर्स ने इंटरनेशनल प्रमोशन की तैयारी तेज कर दी है। फिल्म के नए इंटरनेशनल प्रोमो में भगवान राम को लेकर एक खास डायलॉग सुनाई देता है- ‘नॉट अ गॉड, बट अ मैन’ यानी ‘भगवान नहीं, बल्कि एक इंसान’। प्रोमो में राम को ऐसे नायक के रूप में पेश किया गया है, जो दुनिया को रावण की बुराई से बचाने की उम्मीद बनकर सामने आते हैं।

फिल्म का दूसरा ट्रेलर गुरुवार, 15 अक्टूबर को रिलीज किए जाने की घोषणा की गई है। हालांकि, इसे जारी करने का सटीक समय अभी नहीं बताया गया है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे।


प्रोमो में दिखे यश के रावण और कुणाल कपूर के इंद्र

फिल्म के नए टीवी प्रोमो में पहले नहीं दिखाए गए कुछ दृश्य भी शामिल हैं। इनमें कुणाल कपूर की इंद्र के रूप में पहली झलक दिखाई गई है। इंद्र अपने वाहन ऐरावत पर सवार नजर आते हैं। इसी दौरान यश के रावण से उनका सामना होता है। प्रोमो में रावण ऐरावत पर हमला करता है और उसे जमीन पर गिरा देता है। इसके बाद वह कहता है, ‘मेरे सामने हर सिर झुकेगा।’

प्रोमो के वॉयसओवर में कहा जाता है, ‘उस समय में, जब इंसान देवताओं के बीच रहते थे और अंधकार से बुराई यानी रावण का उदय हुआ, तब मानवता के पास एक ही उम्मीद थी- भगवान नहीं, बल्कि एक इंसान, राम।’

New TV Spot for 'RAMAYANA' has been released. In theaters on November 5. #Ramayana https://t.co/ZsKpeMgvBR

— ClipMania01 (@YT_ClipMania01) October 15, 2026

इसके बाद रणबीर कपूर की आवाज सुनाई देती है, जिसमें राम कहते हैं, ‘अगर मैंने उसे नहीं रोका, तो दुनिया खत्म हो जाएगी। यह तो बस शुरुआत है।’

सोनी पिक्चर्स के आधिकारिक X हैंडल ने भी बुधवार को प्रोमो जारी कर दूसरे ट्रेलर की घोषणा की। इंटरनेशनल मार्केट में फिल्म को ‘Ramayana: The Rise of a Legend’ टाइटल से प्रमोट किया जा रहा है। नए प्रोमो में राम को जंगल में एक विशालकाय जीव पर तीर चलाते हुए भी दिखाया गया है।

बेंगलुरु में होगा दूसरे ट्रेलर का लॉन्च इवेंट

भारत में फिल्म के मेकर्स दूसरे ट्रेलर के लॉन्च के लिए बेंगलुरु में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं। बेंगलुरु अभिनेता यश का होमटाउन है। इससे पहले फिल्म का पहला ट्रेलर नई दिल्ली में लॉन्च किया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु के कार्यक्रम में यश के अलावा रणबीर कपूर, निर्देशक नितेश तिवारी, साई पल्लवी और निर्माता नमित मल्होत्रा समेत फिल्म की टीम के शामिल होने की उम्मीद है।

नमित मल्होत्रा ने बुधवार को अपने X हैंडल पर एक नोट साझा करते हुए कहा कि फिल्म बनाने के पीछे उनका सपना भारत की महान कहानियों में से एक को दुनिया तक पहुंचाना रहा है। उन्होंने बताया कि सोनी पिक्चर्स की इंटरनेशनल कैंपेन की शुरुआत इस दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे दुनियाभर के दर्शक इस कहानी से परिचित हो सकेंगे।

TRAILER TOMORROW. #RamayanaMovie Introducing the epic world RAMAYANA: RISE OF A LEGEND - the most immersive 3D cinematic experience ever - exclusively in theatres, IMAX and Premium Large Formats worldwide November 5. https://t.co/aaoHPSyapP

— Ramayana: Rise of a Legend (@Ramayana_Intl) October 14, 2026

जुलाई में आया था पहला ट्रेलर

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर ‘रामायणम्’ का पहला ट्रेलर जुलाई में रिलीज किया गया था। अब दूसरा ट्रेलर फिल्म के ग्लोबल प्रमोशन को आगे बढ़ाएगा। फिल्म के दुनियाभर में वितरण की जिम्मेदारी सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल के पास है, जिसने इस साल फिल्म के वर्ल्डवाइड डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स हासिल किए थे।

मेकर्स की कोशिश भारतीय महाकाव्य की कहानी को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने की है। नए प्रोमो में एक्शन, पौराणिक पात्रों और राम-रावण संघर्ष की झलक दिखाई गई है। दूसरे ट्रेलर से फिल्म की कहानी और इसके भव्य विजुअल्स को लेकर और जानकारी मिलने की उम्मीद है।