
मनोरंजन डेस्क। रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् को पश्चिम बंगाल में टैक्स-फ्री कर दिया गया है। इस बात की अनाउंसमेंट स्टेट के CM शुभेंदु अधिकारी ने दशहरा के मौके पर की है।
ANI से बातचीत करते हुए अधिकारी ने कहा- 'रामायणम्' फिल्म को टैक्स-फ्री कर दिया गया है। 'द केरल स्टोरी', 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द बंगाल फाइल्स' - इन सभी को टैक्स-फ्री किया गया है या किया जाएगा। 'रामायणम्' के मामले में भी ऐसा ही होगा। आने वाले दिनों में, हम श्री कृष्ण और अर्जुन, तथा महाभारत पर आधारित फिल्में भी देखेंगे...।
इस अनाउंसमेंट के बाद CM रामायणम् की कास्ट और मेकर्स से भी मिले। इस दौरान रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दूबे भी शामिल थे। इसके अलावा फिल्म के मेकर्स भी वहां मौजूद थे। सभी बंगाल में एक दशहरा के इवेंट में शामिल होने पहुंचे थे।

दशहरा के मौके पर रामायणम् का दूसरा गाना शिव तांडव रिलीज हुआ था। इस गाने में यश को रावण और भगवान शिव के भक्त के रूप में दिखाया गया है। इसमें एक्टर 'शिव तांडव' करते नजर आ रहे हैं। 1 मिनट 55 सेकंड के इस वीडियो में यश भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अपने अंदर के क्रोध और ऊर्जा को बाहर निकालते हुए दिख रहे हैं।
इस गाने को एआर रहमान और हीरल विराडिया ने कम्पोज किया है। वहीं, इसके लिरिक्स कुमार विश्वास ने लिखे है। यह गाना विशाल ददलानी ने गाया है। इस गाने की रिलीज के बाद फैंस इसकी काफी तारीफ कर रहे हैं।
फिल्म रामायणम् में रणबीर भगवान राम के किरदार निभा रहे हैं। उनके अपोजिट साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, यश रावण के रोल में देखे जाएंगे। फिल्म के सभी गाने ऑस्कर विनर एआर. रहमान और हंस जिमर कंपोज किए हैं। ‘रामायणम्’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी है।
मेकर्स ने बताया कि ‘रामायणम्’ दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज किया जा रहा है। पहला पार्ट इस साल 5 नवंबर को रिलीज होगा। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के मुताबिक, दोनों पार्ट्स का बजट मिलाकर 4000 करोड़ रुपए है। इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।