_m.webp)
मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली. रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् को अपना पहला इंटरनेशनल क्लासिफिकेशन मिल गया है। ऑस्ट्रेलियन क्लासिफिकेशन बोर्ड (ACB) की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, फिल्म के 34 मिनट के फुटेज को ‘M’ सर्टिफिकेट दिया गया है।
ऑस्ट्रेलियन बोर्ड के मुताबिक, ‘M’ सर्टिफिकेट का मतलब मॉडरेट वायलेंस है। इसका मतलब फिल्म में हिंसा है, लेकिन इसका लेवल थोड़ा कम है। कई लोगों के लिए यह चौकने वाली बात है, क्योंकि भारत में रामायण की कहानी को हर घर के बच्चों को दिखाया और पढ़ाया जाता है।
क्या है ‘M’ सर्टिफिकेट
ऑस्ट्रेलियन बोर्ड का गाइडलाइन के मुताबिक, ‘M’ सर्टिफिकेट फिल्म को दी गई रेटिंग है। इसका मतलब यह है कि इस फिल्म को 15 साल या उससे कम उम्र के बच्चे नहीं देख पाएंगे। यह 34 मिनट की क्लिप उनके लिए हिंसक बताई गई है। हालांकि, यह क्लासिफिकेशन पूरी फिल्म के लिए नहीं, बल्कि एक क्लिप की है।
ठीक उसी तरह जैसे भारत में सेंसर बोर्ड (CBFC) की तरफ से A सर्टिफिकेट दिया जाता है। A सर्टिफिकेट वाली फिल्मों को 18 साल यह उससे कम उम्र के बच्चे लोग नहीं देख सकते।
भारत में 'U' सर्टिफिकेट
यह सर्टिफिकेशन तब मिला है जब मेकर्स जल्द ही इसका थिएट्रिकल ट्रेलर रिलीज करने वाले हैं। भारत में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने ट्रेलर को 'U' (यूनिवर्सल) सर्टिफिकेट दिया है। इसका मतलब यह है कि ट्रेलर सभी के देखने के लिए उपयुक्त है।
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के दो ट्रेलर होंगे - एक लगभग 4 मिनट का और दूसरा 4 मिनट 15 सेकंड का। पहला ट्रेलर अगले हफ्ते रिलीज हगो सकता है।
फिल्म के बारे में..
फिल्म रामायणम् में रणबीर भगवान राम के किरदार निभा रहे हैं। उनके अपोजिट साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, यश रावण के रोल में देखे जाएंगे। फिल्म के सभी गाने ऑस्कर विनर एआर. रहमान और हंस जिमर कंपोज किए हैं। ‘रामायणम्’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी है।
मेकर्स ने बताया कि ‘रामायणम्’ दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर थिएटर्स में आएगा। कहा जा रहा है कि पहला पार्ट इस साल 5 नवंबर को रिलीज हो सकता है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के मुताबिक, दोोनं पार्ट्स का बजट मिलाकर 4000 करोड़ रुपए है।