
एंटरटेनमेंट डेस्क। सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें रणबीर बप्पा का प्रसाद मना करते हुए दिख रहे हैं। अब एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा ने कहा है, 'प्रसाद से वज़न नहीं बढ़ता बल्कि इंटेलिजेंस बढ़ता है'। प्रसाद को भगवान का आशीर्वाद मानकर खाना चाहिए।'
रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह गणपति को चढ़ाया गया प्रसाद खाने से मना कर रहे हैं। लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा ने अब रणबीर कपूर के वायरल वीडियो पर अपनी राय दी है।
रणबीर का एक वीडियो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें वह बप्पा के दर्शन के लिए जाते हुए दिख रहे हैं। उसके बाद, वहां मौजूद गुरुजी रणबीर को प्रसाद देते हैं। हालांकि, रणबीर प्रसाद खाने से मना कर देते हैं और कहते हैं, 'मैं डाइट पर हूं।' हालांकि, रणबीर का यह वीडियो इस साल का नहीं बल्कि पुराना वीडियो है।
अंजलि अरोड़ा 'कच्चा बादाम' गर्ल के नाम से मशहूर हुईं। उन्हें सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलैरिटी मिली। उसके बाद वह कंगना रनौत के होस्ट किए शो 'लॉक अप' के पहले सीज़न में कंटेस्टेंट के तौर पर दिखी थीं। अब वह बड़े पर्दे पर दिखेंगी। अंजलि फिल्म 'एपिक श्री रामायण कथा' में माता सीता का रोल कर रही हैं। फिल्म 25 सितंबर को रिलीज़ होने वाली है। देव शर्मा भगवान राम का और रजनीश दुग्गल रावण का रोल कर रहे हैं। फिल्म को अभिषेक सिंह ने डायरेक्ट किया है।
