_m.webp)
मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर रणवीर सिंह शुक्रवार सुबह गणपति दर्शन के लिए लालबागचा राजा पहुंचे। इस दौरान एक्टर ने हाथ जोड़कर बप्पा का आशीर्वाद लिया। रणवीर ने दर्शन करने के लिए पिंक कुर्ता कैरी किया था। इसके साथ उनका हेयरस्टाइल भी काफी प्रोफेशनल था। पब्लिक में उनका यह मैच्योर लुक फैंस को काफी पसंद आया।
एक्टर के पंडाल दर्शन का एक वीडियो भी सोयसल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो उनके एक फैन ने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। कैप्शन में लिखा था- रणवीर आज बप्पा के दर्शन के लिए लालबागचा राजा पहुंचे।
Ranveer Singh also visited Lalbaugcha Raja today to seek Bappa’s blessings.
A lot has changed about Ranveer since the success of Dhurandhar. He seems more well-dressed, more mature and more grounded than before.
At the same time, he appears to be getting more religious and… pic.twitter.com/NxyC72kJpu
— Amit Kumar Sindhi (@AMIT_GUJJU) September 17, 2026
वीडियो वायरल होते ही एक्टर के फैंस ने उनकी तारीफ करनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा- धुरंधर के बाद रणवीर में कई बदलाव आए हैं। अब वह पहले से ज्यादा मैच्योर लगने लगे हैं। इसके बाद एक अन्य यूजर ने लिखा- आज के यूथ के लिए रणवीर एक रोल मॉडल है। ऑन-स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों तौर पर।
एक अन्य यूजर ने लिखा- अब एक्टर दो बच्चों के पिता है। एक अच्छे पिता के साथ मैच्योरिटी साथ आती है।
रणवीर और दीपिका ने ने सोशल मीडिया के जरिए दूसरी प्रेगनेंसी इसी साल अप्रैल में अनाउंस की थी। पोस्ट में उनकी बेटी दुआ की एक फोटो शेयर की गई, जिसमें वह पॉजिटिव रिजल्ट दिखाने वाली प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए नजर आ रही थीं। वहीं इस पोस्ट के साथ कैप्शन में एक इविल आई इमोजी भी डाला।
दीपिका और रणवीर की पहली मुलाकात फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला (2013) के सेट पर हुई थी। साथ काम करने के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और वे रिलेशनशिप में आ गए। करीब 5 साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 2018 में इटली में शादी कर ली। यह एक इंटीमेट वेडिंग थी, जिसमें सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी के 6 साल बाद 8 सितंबर 2024 को दीपिका ने बेटी को जन्म दिया था। इसकी जानकारी भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट के जरिए शेयर की थी। कपल ने जॉइंट पोस्ट में लिखा था, “Welcome, baby girl. 8-9-2024. Deepika & Ranveer।