• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

Rise and Fall 2 में स्वरा भास्कर! कई और बड़े सेलेब्स का नाम भी सामने आया; क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग करेंगे होस्ट

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' का सीजन 2 अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रहा है, जिसमें इस बार अश्नीर ग्रोवर की जगह क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्टिंग का जिम्मा...और पढ़ें

By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 04:40:00 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 04:40:00 PM (IST)
Rise and Fall 2 में स्वरा भास्कर! कई और बड़े सेलेब्स का नाम भी सामने आया; क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग करेंगे होस्ट
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 को होस्ट करेंगे वीरेंद्र सहवाग। (फाइल फोटो)

मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो राइज एंड फॉल का सीजन 2 जल्द शुरू होने वाला है। पहले सीजन में अश्नीर ग्रोवर होस्ट थे। लेकिन, इस बार यह जिम्मेदारी क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को दी गई है। शो की अनाउंसमेंट पिछले हफ्ते की गई थी। अब इसके कंटेस्टेंट की टेंटेटिव लिस्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल कई पॉपुलर चहरें शे में नजर आएंगे।

दरअसल, मंगलवार को प्लेयर के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया। इस वीडियो में वीरेंद्र सहवाग नजर आए। वह कहते हैं- अगर यह ताकत का खेल है, तो आपको प्लेयर्स को सावधानी से चुनना होगा। वीडियो में कही गई और बातों से कयास लगाया जा रहा है इस सीजन में प्रियंका चाहर चौधरी, शहजाद पूनावाला, स्वरा भास्कर और करण पटेल नजर आ सकते हैं।


View this post on Instagram

A post shared by MX Player by Prime Video (@mxbyprimevideo)

और कौन-कौन शो का हिस्सा होगा

इनके अलावा, SCREEN की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस अर्चना गौतम, रजत दलाल, अनम दरबार और शैलेश लोढ़ा के भी शो में शामिल होने वाले हैं। इसके अलावा स्प्लिट्सविला फेम कायरा, सोराब बेदी, निहारिका तिवारी और साक्षी श्रीवास भी कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हो सकती हैं।

वहीं, जीविका सिंह ने कन्फर्म किया है कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राज ग्रोवर भी शो में नजर आएंगे। शो में शामिल होने वाले अन्य कंटेस्टेंट में श्रुतिका अर्जुन, नेहल चुडासमा, दीप्ति छेत्री, प्रियंका जग्गा और अनुराग डोभाल के नाम शामिल हैं।

राइज एंड फॉल के बारे में…

'राइज एंड फॉल' सीजन 2 अक्टूबर से स्ट्रीम हो सकता है। पिछले सीजन की तरह, इस साल भी 15 कंटेस्टेंट 'हैव्स एंड हैव नॉट्स' (अमीर और गरीब) के कॉन्सेप्ट पर आधारित यह गेम खेलेंगे। पिछले सीजन में, कंटेस्टेंट को गोल्डन और सिल्वर सूटकेस में से चुनना था। गोल्डन सूटकेस वाले 'रूलर' (शासक) बने और एक पेंटहाउस में रहे, जबकि सिल्वर सूटकेस चुनने वाले 'वर्कर' (मज़दूर) बने और बिना किसी बुनियादी सुविधा वाले बेसमेंट में रहे। वर्कर को सारे टास्क करने पड़ते थे, जबकि रूलर के पास सारी ताकत होती थी।

रूलर ने गेम की शुरुआत 25 लाख के प्राइज मनी के साथ की थी, लेकिन वर्कर का मकसद 'तख्ता पलट' के लिए उससे ज्यादा पैसे कमाना था। इस 'तख्ता पलट' से वर्कर पेंटहाउस में जा पाते थे और रूलर को बेसमेंट में भेज दिया जाता था। हालात बदले और वर्कर रूलर बन गए, लेकिन पिछले सीजन में टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी विनर बने।