• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

सलमान खान और अरविंद स्वामी फिल्म ‘मॉन्स्टर’ के लिए शूट कर रहे हैं जबरदस्त ट्रेन एक्शन सीक्वेंस

फिल्म से जुड़े अपडेट्स का इंतजार कर रहे फैंस के लिए इससे जुड़े एक करीबी सूत्र ने यह जानकारी दी है कि प्रोजेक्ट में खलनायक की भूमिका निभा रहे अरविंद स्...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 11:28:57 AM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 11:41:48 AM (IST)
सलमान खान और अरविंद स्वामी फिल्म ‘मॉन्स्टर’ के लिए शूट कर रहे हैं जबरदस्त ट्रेन एक्शन सीक्वेंस
सलमान खान और अरविंद स्‍वामी।

HighLights

  1. ‘मॉन्स्टर’ में होगी के जबरदस्त टक्कर।
  2. सलमान खान-अरविंद स्वामी बीच।
  3. एक्शन सीक्वेंस से जुड़ी खबर आई।

एंटरटेनमेंट डेस्‍क। सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को बड़े पर्दे पर देखने का दुनिया भर में मौजूद फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन्हीं मच अवेटेड फिल्मों में से एक है सुपरस्टार स्टारर फिल्म मॉन्स्टर, जिसे श्री वेंकटेश्वरा क्रिएशंस के बैनर तले बनाया जा रहा है, जबकि इसे जाने माने फिल्ममेकर वामशी पैडिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ नयनतारा स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं। बता दें कि सलमान की इस हाई-बजट एक्शन ड्रामा ने दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा की है।

फिल्म से जुड़े अपडेट्स का इंतजार कर रहे फैंस के लिए इससे जुड़े एक करीबी सूत्र ने यह जानकारी दी है कि प्रोजेक्ट में खलनायक की भूमिका निभा रहे अरविंद स्वामी, हाल के समय में 10 दिन के बड़े शेड्यूल के लिए मुंबई में मौजूद हैं। मुंबई में शूट होने वाले फिल्म के सीन्स खास हाईलाइट होने वाले हैं, क्योंकि जानकारी के मुताबिक वे सलमान खान के साथ कुछ अहम हिस्से के साथ-साथ कुछ एक्शंस सीन्स की भी शूटिंग कर रहे हैं।


सूत्र ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि, "मुंबई में अरविंद स्वामी ने अपनी 10 दिन के शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है, और टीम इन सीक्वेंस की कोरियोग्राफी और एग्जीक्यूशन पर बहुत काम कर रही है। इन सीन्स को विज़ुअली दमदार बनाने के लिए कई तरह की खास तैयारी की जा रही है।"

सूत्र ने आगे कहा है कि, "सलमान खान के साथ अरविंद स्वामी का तीन दिनों का शूट होने वाला है, जिसके बाद वे अपने सोलो सीन्स शूट करेंगे। फिल्म में सलमान और अरविंद एक दूसरे का पीछा किसी चूहे-बिल्ली की तरह करते नजर आने वाले हैं। वे फिलहाल एक बहुत बड़ा ट्रेन-बेस्ड एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे हैं, जिसे बड़े स्केल पर आकार दिया जा रहा है।

सलमान खान स्टारर मॉन्स्टर में उनके किरदार को मेकर्स लार्जर-दैन-लाइफ थिएट्रिकल एक्सपीरियंस के रूप में पेश करने के लिए तैयार हैं। प्रोजेक्ट जिसे बड़ा एक्शन एंटरटेनर कहा जा रहा है, उसका यह मुंबई शेड्यूल बहुत ही ज़रूरी है।

ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें सलमान की मौजूदगी होने वाली है और वह फिल्म के लिए बड़े एक्शन सीन्स को शूट करने वाले हैं। सलमान के बारे में बात करते हुए सूत्र ने बताया, “सलमान अपने कंटेंट को लेकर कॉन्फिडेंट होने के साथ ही सेट पर बहुत डेडिकेटेड हैं। फिल्म को मेकर्स एक धुंआधार एक्शनर बनाने में लगे हैं, और कोई कसर न छोड़ते हुए वे हर सीन पर उसी स्केल को ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं।”