
एंटरटेनमेंट डेस्क। मुंबई के आरामदायक स्टूडियो में शूटिंग करने के बजाय सलमान खान और डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की शूटिंग असली लोकेशन पर की, ताकि फिल्म में सब कुछ बिल्कुल असली लगे।
सलमान खान स्टारर फिल्म "मातृभूमिः मे वॉर रेस्ट इन पीस" का पहला टीजर और पोस्टर जब से रिलीज़ हुआ है, तब से दर्शकों के बीच फिल्म को देखने की बेसब्री बढ़ती जा रही है।
शुरुआती झलकियों ने दर्शकों को फिल्म की दुनिया से रूबरू कराया, जिसके बाद से ही दर्शक फिल्म से जुड़ी और चीजें देखने का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के जबरदस्त स्केल ने पहले से ही फैंस के बीच चर्चा शुरू कर दी है।
डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने बिहाइंड द सींस डिटेल्स के बारे ने बात की और बताया है कि कैसे फिल्म की मेकिंग धैर्य और ईमानदारी को पेश करती है।

इंटेंस एक्शन से लेकर ट्रेलर में अब तक नजर आए मुश्किल जगहों पर की गई शूटिंग, यह बताती है कि टीम ने किसी भी तरह के शॉर्टकट को अपनाने से इंकार किया है। और इस तरह से उन्होंने हर फ्रेम में जान डालने के लिए असली, सख़्त मौसम को इनडोर के आराम के सामने चुना है।
फिल्म के सबसे मुश्किल सीक्वेंस के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने कहा है , “शुरुआत में हमने इस सीक्वेंस की शूटिंग मुंबई के एक स्टूडियो में करने का प्लान बनाया था, लेकिन सलमान सर से बात करने के बाद हमें समझ आ गया कि सेट पर शूट करने से वह असली एहसास नहीं आएगा।
इसलिए हम बाहर गए और सितंबर एंड में इसकी शूटिंग की। उस समय पानी का तापमान लगभग जीरो डिग्री के आसपास रहा होगा। जब आप सलमान सर और बाकी लड़कों को कांपते हुए देखते हैं, तो वह बिल्कुल भी एक्टिंग नहीं है। रोजाना छह घंटे तक उस जमा देने वाले पानी में रहते थे।

गीले कपड़ों में ही शॉट्स के बीच अपना खाना खाते थे। मुझे लगा था कि हम इसे एक दिन में पूरा कर लेंगे, लेकिन इसमें ढाई दिन लग गए। पूरी टीम उन्हें इतनी ठंड में शूटिंग करते देखकर ही ठिठुर रही थी।” सलमान खान को अपने फिजिकली डिमांडिंग रोल्स में जीजान लगाने के लिए जाना जाता है।
ऐसे में मातृभूमि में वॉर रेस्ट इन पीस के लिए, उनके द्वारा लिया गया स्टूडियो से बाहर शूट करने का फैसला उनकी फिल्म के लिए कमिटमेंट को दर्शाता है। एक सैनिक का किरदार निभाने के लिए सुपरस्टार और उनके को-एक्टर्स कलाकारों ने घंटों तक कड़ाके की ठंड का सामना किया।
वे भीगी हुई वर्दी में ही शॉट्स के बीच खाना खाते थे, ताकि पर्दे पर उनका संघर्ष और भावनाएं दर्शकों को बिल्कुल असली महसूस हों। अपूर्व लाखिया द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। 'मातृभूमिः मे वॉर रेस्ट इन पीस' में चित्रांगदा सिंह भी लीड रोल में नजर आएंगी।