• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

'मैं KISS नहीं कर सकता', Sanjay Dutt ने इस हीरोइन संग इंटीमेट सीन करने से किया मना, डायरेक्टर से हो गई बहस

90 के दशक में संजय दत्त ने अपनी को-स्टार के साथ इंटीमेट सीन फिल्माने से साफ मना कर दिया था।

By Himadri Singh HadaEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Fri, 13 Mar 2026 01:49:31 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Mar 2026 01:49:31 PM (IST)
'मैं KISS नहीं कर सकता', Sanjay Dutt ने इस हीरोइन संग इंटीमेट सीन करने से किया मना, डायरेक्टर से हो गई बहस
Sanjay Dutt ने इंटीमेट सीन से किया मना।

HighLights

  1. Sanjay Dutt ने इंटीमेट सीन से किया मना।
  2. महेश भट्ट का रिएक्शन - 'यह पाखंड है'।
  3. शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस भी थी नर्वस।

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के 'बाबा' यानी संजय दत्त अपनी बेबाकी और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। लेकिन 90 के दशक में एक ऐसा मौका आया था जब संजय दत्त ने अपनी को-स्टार के साथ इंटीमेट सीन फिल्माने से साफ मना कर दिया था। यह मामला इतना बढ़ गया था कि डायरेक्टर महेश भट्ट और संजय दत्त के बीच तीखी बहस हो गई थी।

क्या था पूरा मामला?

naidunia_image

यह दिलचस्प किस्सा साल 1991 में आई सुपरहिट फिल्म 'सड़क' की शूटिंग के दौरान का है। फिल्म में संजय दत्त के अपोजिट महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट लीड रोल में थीं। फिल्म की डिमांड के अनुसार, दोनों के बीच एक किसिंग सीन फिल्माया जाना था।


पूजा भट्ट ने हाल ही में अपने पॉडकास्ट 'द पूजा भट्ट शो' में इस घटना को याद करते हुए बताया कि उस वक्त वह महज 19 साल की थीं और संजय दत्त अपने 30s में थे। संजय दत्त, पूजा को अपनी छोटी बहन की तरह मानते थे, इसलिए वह उनके साथ रोमांटिक होने में काफी असहज महसूस कर रहे थे।

महेश भट्ट का रिएक्शन - 'यह पाखंड है'

naidunia_image

जब संजय दत्त ने सीन करने से मना किया, तो उन्होंने तर्क दिया कि उन्होंने पूजा को बचपन से देखा है और वह उन्हें किस नहीं कर सकते। संजय की यह बात सुनकर डायरेक्टर महेश भट्ट भड़क गए। पूजा के अनुसार, उनके पिता ने संजय को टोकते हुए कहा-

'यह पूरी तरह से पाखंड (Hypocrisy) है। अगर तुम पूजा को किस नहीं कर सकते क्योंकि तुम उसे जानते हो, तो तुम्हें पर्दे पर किसी और की बेटी को भी किस करने का कोई हक नहीं है।'

नर्वस थीं पूजा भट्ट भी

naidunia_image

पूजा ने खुलासा किया कि केवल संजय ही नहीं, बल्कि वह खुद भी उस सीन को लेकर काफी डरी हुई थीं। उन्होंने बताया, 'मैं संजय दत्त को किस करने की बात से इतनी नर्वस थी कि पास की किसी चट्टान के नीचे छुप जाना चाहती थी।' हालांकि, बाद में पेशेवर रुख अपनाते हुए इस सीन को शूट किया गया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

सालों बाद 'सड़क 2' में दिखे साथ

naidunia_image

संजय दत्त और पूजा भट्ट की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा था। लगभग तीन दशक बाद, इस जोड़ी ने 'सड़क 2' में वापसी की। हालांकि इस सीक्वल में आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में थे, लेकिन संजय दत्त और पूजा भट्ट (कैमियो) की मौजूदगी ने पुराने दौर की यादें ताजा कर दी थीं।