Squid Game Season 3 Release Date: क्या प्लेयर 456 खूनी गेम का अंत करेगा? नेटफ्लिक्स पर रिलीज को तैयार स्क्विड गेम
नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज स्क्विड गेम का तीसरा और अंतिम सीजन 27 जून 2025 को रिलीज होगा। गी हुन एक बार फिर खेल को खत्म करने की कोशिश में लौटते हैं। सीजन 3 में हिंसा, इमोशनल संघर्ष और बड़े ट्विस्ट्स के साथ इस खतरनाक खेल का समापन होगा।
Publish Date: Wed, 25 Jun 2025 12:12:31 PM (IST)
Updated Date: Wed, 25 Jun 2025 12:12:31 PM (IST)
यंग ही और चोल सु के साथ नया गेम शुरू। (फाइल फोटो)HighLights
- गी हुन फिर से खेल रोकने की कोशिश में उतरते हैं।
- फ्रंट मैन की रणनीति और इरादे और भी खतरनाक।
- सीजन 2 में कप्तान पार्क निकला फ्रंट मैन का जासूस।
मनोरंजन डेस्क, इंदौर। नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय कोरियाई ड्रामा सीरीज "स्क्विड गेम" का तीसरा और आखिरी सीजन 27 जून 2025 को आ रहा है। दुनियाभर के फैंस इस रोमांचक सर्वाइवल गेम के अंत को देखने के लिए उत्साहित हैं।
क्या प्लेयर 456 (गी हुन) इस जानलेवा खेल को हमेशा के लिए खत्म कर पाएगा? आइए जानते हैं इस आगामी सीजन के साथ-साथ पिछले सीजनों के बारे में...
सीजन 3: 'अंत की शुरुआत'
- स्क्विड गेम का तीसरा और आखिरी सीजन 27 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। यह सीजन भी हिंसा और विश्वासघात से भरा होगा। सीजन 1 के एकमात्र जीवित बचे गी हुन इस बार खेल के पीछे की ताकतों का सामना करने के लिए तैयार है।
यह सीजन 'अंत की शुरुआत' है, जो इस सस्पेंस वाली इस यात्रा को समाप्त करेगा। यह सीजन 12 बजे नेटफ्लिक्स पर आएगा। दूसरा सीजन भी ओटीटी पर देख सकते हैं। सीजन 3 से क्या उम्मीद करें?
सीजन 3 पिछली बगावत के ठीक बाद शुरू होता है। पहले से कहीं अधिक इमोशनली टूटे गी हुन फिर से खेल में लौटते हैं। वे खेल को रोकने की कोशिश करते हैं, जबकि फ्रंट मैन अगला कदम तय करता है। बचे हुए प्रतियोगियों के हर फैसले की कीमत और भारी होती जाती है, जो उन्हें और खतरनाक दलदल में फंसाती है।
सीजन 2 का रिकैप
- सीजन 2 में गी हुन की यात्रा पहले खेल को जीतने के तीन साल बाद शुरू होती है। वह अमेरिका जाने की योजना छोड़कर इनाम की राशि का इस्तेमाल खेल के सेल्समैन को ढूंढने में करते हैं, क्योंकि उन्हें गिल्ट होता है। वे इस खेल को खत्म करना चाहते हैं।
- इसी दौरान सीजन 1 में मरे हुए मान लिए गए डिटेक्टिव जून हो एक नए सुराग के साथ वापस आते हैं, जो द्वीप के स्थान से जुड़ा है। दोनों मिलकर सच्चाई उजागर करने की कोशिश करते हैं।
- एक बड़ा ट्विस्ट यह है कि जून हो का दोस्त कप्तान पार्क फ्रंट मैन का जासूस निकलता है। गी हुन का खेल के भीतर विरोध दुखद अंत में कुचल दिया जाता है। फ्रंट मैन प्रतियोगी बनकर गी हुन के करीबी दोस्त जंग बे की हत्या कर देता है।