• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

थ्रिलर में OTT पर सबकी बाप निकली ये मूवी, 2 घंटे 15 मिनट की इस फिल्म ने उड़ाए दर्शकों के होश

डिजिटल प्लेटफॉर्म के दौर में अक्सर नई फिल्में चर्चा बटोरती हैं, लेकिन इन दिनों ओटीटी पर एक ऐसी फिल्म ट्रेंड कर रही है जिसने सस्पेंस और थ्रिलर के सारे ...और पढ़ें

By Himadri Singh HadaEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Thu, 29 Jan 2026 08:46:42 AM (IST)Updated Date: Thu, 29 Jan 2026 08:46:42 AM (IST)
थ्रिलर में OTT पर सबकी बाप निकली ये मूवी, 2 घंटे 15 मिनट की इस फिल्म ने उड़ाए दर्शकों के होश

HighLights

  1. थ्रिलर में OTT पर सबकी बाप निकली ये मूवी।
  2. 2 घंटे की फिल्म ने उड़ाए दर्शकों के होश।
  3. सीधे डिजिटल पर मचाया था धमाल।

एंटरटेनमेंट डेस्क। डिजिटल प्लेटफॉर्म के दौर में अक्सर नई फिल्में चर्चा बटोरती हैं, लेकिन इन दिनों ओटीटी पर एक ऐसी फिल्म ट्रेंड कर रही है जिसने सस्पेंस और थ्रिलर के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। साल 2021 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'हसीन दिलरुबा' (Haseen Dillruba) एक बार फिर दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है।

थिएटर नहीं, सीधे डिजिटल पर मचाया था धमाल

आमतौर पर बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं, लेकिन 'हसीन दिलरुबा' ने सीधे ओटीटी का रास्ता चुना था। 2 घंटे 15 मिनट की यह फिल्म अपनी अनोखी कहानी और जबरदस्त ट्विस्ट के कारण आज भी 'क्राइम-सस्पेंस' जॉनर के शौकीनों के लिए 'मस्ट वॉच' बनी हुई है।


प्यार, वासना और हत्या का खूनी खेल

naidunia_image

विनील मैथ्यू के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी कनिका ढिल्लों ने लिखी है। तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह महज एक मर्डर मिस्ट्री नहीं है, बल्कि जुनून और विश्वासघात की एक गहरी परतों वाली कहानी है। फिल्म का अंत इतना चौंकाने वाला है कि सोशल मीडिया पर आज भी इसकी चर्चा होती है।

क्यों ट्रेंड कर रही है यह फिल्म?

हसीन दिलरुबा की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज के 5 साल बाद भी लोग इसे दोबारा देख रहे हैं। फिल्म को IMDb पर 6.9 की रेटिंग मिली है। समीक्षकों का मानना है कि फिल्म का स्क्रीनप्ले इतना कसा हुआ है कि दर्शक एक पल के लिए भी स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाते।

अगर आप वीकेंड पर कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो आपको अंत तक बांधे रखे, तो नेटफ्लिक्स पर मौजूद यह थ्रिलर एक बेहतरीन विकल्प है।