_20261019_125358_m.webp)
मनोरंजन डेस्क। एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम फायरिंग हुई थी। अब इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों शूटर्स राजस्थआन के कोटा से पाए गए हैं। बचने की कोशिश में तीनों ट्रेन से भाग गए थे। रिपोर्ट्स की मानें, तो इनमें से एक नाबालिग भी है।
रिपोर्ट्स के हवाले से पुलिस ने कहा है- कोटा पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ भी जारी है। पहले सभी आरोपियों ने मुंबई से भागने की कोशिश की थी। लेकिन, पुलिस ने उन्हें रेलवे स्टेशन पर ही दबोच लिया। हमले से पहले आरोपियों ने रेकी भी की थी।
जांच एजेंसियों को शक है कि यह हमला पेशेवर और ट्रेनिंग लिए हुए शूटरों ने किया था। हमला करने से पहले शूटरों ने टाइगर की पूरी रैकी (निगरानी) की थी। उन्हें पता था कि टाइगर श्रॉफ हर रविवार को जुहू फुटबॉल ग्राउंड आते हैं। इसलिए वे उन पर लगातार नजर रखे हुए थे, ताकि जैसे ही टाइगर अपनी कार में बैठकर निकलने लगें, तभी उन पर हमला किया जा सके।
गोली चलाने के बाद शूटर पहले से तय रास्ते से भाग निकले। वे एसवी रोड से होते हुए विले पार्ले और अंधेरी पहुंचे, जहां उन्होंने अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास अपनी बाइक छोड़ दी और बोरीवली जाने वाली ट्रेन में बैठकर फरार हो गए।
फायरिंग करने वाले पहले आरोपी को नाम ऋतिक कुमार (22) उर्फ रोशन है। पिपराई, जिला- बेगूसराय, बिहार का मूल निवासी है। वह वर्तमान में मुंबई के अंधेरी वेस्ट में उर्दू स्कूल के पास गिल बर्ली में रहता है और रैपिडो राइडर के तौर पर काम करता है। वहीं, दूसरा आरोपी आरोपी रेहान है। यह ईदगाह कॉलोनी, थाना सदर, जिला- सोनीपत, हरियाणा का रहना वाला है। एक नाबालिग भी पकड़ा गया है।