• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में फायरिंग, बाल-बाल बचे एक्टर, जांच में जुटी पुलिस

टाइगर श्रॉफ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मुंबई के जुहू इलाके में उन पर फायरिंग की घटना दर्ज की गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस घटना ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akriti kumari
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 08:08:13 PM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 08:18:22 PM (IST)
टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में फायरिंग, बाल-बाल बचे एक्टर, जांच में जुटी पुलिस

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम को अभिनेता Tiger Shroff पर जुहू में गोलीबारी हुई है। हालांकि, इस घटना में एक्टर को किसी तरह की कोई क्षति नहीं पहुंची है।

इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अज्ञात बाइकसवार ने गोली चलाई है। इस मामले में मुंबई पुलिस का कहना है- श्रॉफ की कार पर उस वक्त तीन से चार राउंड गोलियां चलाई गईं, जब वह अपने गाड़ी में सवार होकर निकल रहे थे। उन्हें देखने के लिए वहां लोगों की भारी भीड़ जमा थी। भीड़ के बीच से ही उनकी कार पर कई राउंड फायरिंग की गई। मुंबई पुलिस के अनुसार, इस हमले में टाइगर श्रॉफ को कोई गोली नहीं लगी है और वे सुरक्षित हैं। CCTV के आधार पर जांच की जै रही है।


टाइगर का वर्कफ्रंट

श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आने वाले समय में कई बड़े बजट की फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिनमें 14 मई 2027 को रिलीज होने वाली करण जौहर की इंटेंस एक्शन-रिवेंज ड्रामा 'लग जा गले' और जापान में शूट होने वाली राम माधवानी की स्पिरिट-एक्शन थ्रिलर 'वज्र' शामिल हैं। इसके अलावा वे संजय दत्त के साथ अपनी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी 'बागी 4' में वापसी कर रहे हैं, जबकि रेमो डिसूजा के साथ भी उन्होंने एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग पूरी की है।

फिल्मों से अलग, टाइगर फिटनेस और बिजनेस में भी एक्टिव हैं और उन्होंने हाल ही में अपनी बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ मिलकर एक नया फिटनेस और रिकवरी वेंचर 'मैट्रिक्स वेलनेस' लॉन्च किया है।

यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में फायरिंग, बाल-बाल बचे एक्टर, जांच में जुटी पुलिस