• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

Prime Video की ‘Chaar Yaar' का ट्रेलर रिलीज, मिडिल क्‍लास लड़कों की कहानी जो बन जाते हैं गैंगस्‍टर

इस सीरीज में चारों लीड एक्टर्स के साथ-साथ साई, सिकंदर, दिव्येंदु और चंकी जैसे टैलेंटेड कलाकारों के साथ काम करना शानदार रहा, जिन्होंने अपने किरदारों मे...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 03:24:11 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 03:49:46 PM (IST)
Prime Video की ‘Chaar Yaar' का ट्रेलर रिलीज, मिडिल क्‍लास लड़कों की कहानी जो बन जाते हैं गैंगस्‍टर
प्राइम वीडियो की ‘चार यार’ का ट्रेलर रिलीज।

एंटरटेनमेंट डेस्‍क। एक्सक्लूसिव ओरिजिनल्स के लिए मशहूर वाली भारत की सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग सर्विस प्राइम वीडियो, ने आज अपनी आने वाली हिंदी ओरिजिनल सीरीज़ चार यार का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह चार दोस्तों की कहानी को खुद में लिए एक हाई-स्टेक क्राइम ड्रामा है।

इसमें दोस्ती और एम्बिशन के साथ जबरदस्त ह्यूमर, हाई-स्पीड कार चेज़, थ्रिलिंग डकैतियां और क्रिमिनल वर्ल्ड की काली दुनिया की एक झलक दिखाई गई है। इसमें बतौर लीड पूरव झा, नमन जैन, साकिब अयूब और प्रयाग मेहता नजर आ रहे हैं, साथ ही साईं तम्हाणकर, सिकंदर खेर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेश तैलंग, चंकी पांडे और भगवती पेरुमल भी अहम किरदार निभाते दिखाई देने वाले हैं।


यह सीरीज़ 8-एपिसोड वाली है, जिसे विनय वैकुल द्वारा डायरेक्ट किया गया है, जबकि संबित मिश्रा और सौरभ सावंत ने इसे लिखा है। पिंक विंडो प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले प्रणति नागरशेठ, नीरज नागरशेठ और पी.एस. श्याम ने प्रोड्यूस किया है और BBC स्टूडियोज़ इंडिया ने डेवलप किया है। चार यार को विनय वैकुल, एस. हुसैन ज़ैदी, संबित मिश्रा और सौरभ सावंत ने बनाया है।

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

शुरुआती 2000 के दशक की मुंबई की कहानी को यह प्रोजेक्ट खुद है। मुंबई यह कैसा शहर है जहां सपने भीड़भाड़ वाले रास्तों के बीच कही पीछे छूट जाते हैं। इस सबके बीच में जीत, टोनी, साहिल और समीर नाम के पक्के दोस्त अपने सपनों को अपनी मिडिल क्लास जिंदगी से कहीं आगे लेकर जाते हैं।

लेकिन एक मुश्किल हालात में लिया गया फैसला उन्हें एक ऐसे रास्ते पर ले जाता है जिसकी उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी। यह फैसला उनकी आम सी जिंदगी को क्राइम, गैंगस्टर और बड़ी चोरियों की खतरनाक दुनिया में धकेल देता है। जब तक उन्हें अपनी गलती का एहसास होता है, तब तक वह मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन और उसके पीछे पड़े इंस्पेक्टर सुमित भालेराव के बीच खुद को बुरी तरह से फंसा हुआ पाते हैं।

जैसे-जैसे उनके प्लान असफल होने लगते हैं, खतरनाक मुठभेड़ें और तेज़ रफ़्तार कार चोरियाँ उनकी मुश्किलें बढ़ा देती हैं। अब चारों दोस्तों को ज़िंदा रहने के लिए ऐसी दुनिया का सामना करना होगा, जो उनके लिए बिल्कुल नई है। यह एक ऐसी दुनिया है जहां उनकी एक छोटी-सी गलती भी सब कुछ खत्म कर सकती है। लेकिन सवाल यह है कि जब जान बचाना सबसे ज़रूरी हो और हर फैसले की एक कीमत हो, तब क्या ये चारों दोस्त हर परेशानी का सामना कर पाएंगे?

इस सीरीज के क्रिएटर और डायरेक्टर विनय वाइकुल ने कहा , “चार यार के जरिए हम जिंदगी की अनिश्चितता और उसे करीब से जानने के रोमांच की कहानी दिखाना चाहते थे। चार दोस्तों की जिंदगी में कुछ ऐसा होता है कि इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, वे ऐसी मुश्किल में फंस जाते हैं, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था।

इस मुश्किल से उन्हें सिर्फ दोस्ती का रिश्ता ही बाहर निकाल सकता है। इन चारों दोस्तों की अलग-अलग पर्सनैलिटी, जो कभी एक-दूसरे से टकराती है तो कभी एक-दूसरे का साथ देती है, इस सफर को पूरी तरह उतार-चढ़ाव भरा बना देती है।

इस सीरीज में चारों लीड एक्टर्स के साथ-साथ साई, सिकंदर, दिव्येंदु और चंकी जैसे टैलेंटेड कलाकारों के साथ काम करना शानदार रहा, जिन्होंने अपने किरदारों में जान डाल दी। इस दुनिया को पर्दे पर उतारने में हमें बहुत मजा आया और मैं इस बात को लेकर उत्साहित हूं कि दर्शक प्राइम वीडियो पर इस सीरीज को देखें और खुद इस सफर का अनुभव करें।"

जय का किरदार निभाने वाले प्रयरक मेहता ने कहा , "जय के बारे में जो चीज़ मुझे उत्साहित करती थी वो ये थी कि वो मेरे पहले निभाए किरदारों से बिल्कुल अलग है। वो कम बोलने वाला इंसान है, जो बोलने से पहले सोचता है और हमेशा उसके पास एक प्लान होता है। जब भी कुछ गलत होता है, उसके दोस्त उसी का रिख करते हैं।

लेकिन मुझे लगता है कि हम सबके साथ ऐसे पल आए हैं जब हमें पूरा यकीन था कि हम जानते हैं कि हम क्या कर रहे हैं, लेकिन बाद में पता चला कि हम कितने गलत थे। यही चीज़ जय को मेरे लिए इतना दिलचस्प बनाती है। उसकी समझदारी उसकी सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन वही उसकी कमज़ोरी भी बन सकती है।

एक एक्टर के तौर पर, मुझे ऐसे किरदार पसंद हैं जो मुझे चैलेंज करें, और जय इतना बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन से गुज़रता है कि कभी-कभी ऐसा लगा जैसे मैं तीन अलग-अलग लोगों को निभा रहा हूं। मैं 'चार यार' को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं, और मुझे सबसे ज़्यादा जो चीज़ पसंद है वो ये है कि सारे क्राइम, एक्शन और अफरातफरी के पीछे, ये चार दोस्तों की कहानी है जो अपनी ज़िंदगी में कुछ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे लगता है कि बहुत से यंग लोग इससे जुड़ाव महसूस करेंगे।"

टोनी का किरदार निभाने वाले साकिब अयूब ने कहा, "मैंने इससे पहले 'फर्जी', 'बंबई मेरी जान' और 'अनदेखी' में काफी एक्शन और स्टंट किए हैं, लेकिन 'चार यार' एक अलग तरह की एनर्जी लेकर आई, इसकी कार चेज़, बड़े स्केल की सीक्वेंसेज़ और तेज़ रफ्तार एक्शन के साथ।

टोनी की स्किन में घुसना और उसके मैनरिज़्म को समझना भी उतना ही मज़ेदार रहा। और सबसे ज़्यादा, टोनी हमेशा खास रहेगा, क्योंकि उसने मुझे एक आम बॉम्बे के लड़के का किरदार निभाने का मौका दिया, जबकि इससे पहले मैंने ज़्यादातर फ्लैम्बॉयंट किरदार ही निभाए हैं।

विनय सर और मुकेश सर का खास शुक्रिया, जिन्होंने मुझमें टोनी को देखा। शूट एक शानदार अनुभव रहा, चाहे वो फिजिकल चैलेंजेस हों, कार चेज़ हों, कभी ना खत्म होने वाली नाइट शिफ्ट्स हों, या फिर मेरे को-स्टार्स के साथ बिताया गया वक्त। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को इस सीरीज़ का एड्रेनलिन और अनप्रेडिक्टेबिलिटी उतना ही पसंद आएगा जितना हमें इसे बनाने में मज़ा आया।"

साहिल का किरदार निभाने वाले पूरव झा ने बताया , "सालों से कॉन्टेंट बनाने के बाद, 'चार यार' मेरे लिए एक खास मील का पत्थर है, खासकर 'द ट्रेटर्स' के बाद। ये एक एक्टर के तौर पर मेरी पहली बड़ी रिलीज़ है, जो मैं हमेशा से करना चाहता था।

साहिल का किरदार निभाना मुझे एक बिल्कुल अलग दुनिया एक्सप्लोर करने के लिए पुश करता था, और एक्शन ट्रेनिंग ने मुझे नए तरीकों से चैलेंज किया। मैंने विनय सर से भी बहुत कुछ सीखा और साकिब, नमन और प्रयरक के साथ काम करके बहुत अच्छा वक्त बिताया। मुझे बेताबी से इंतज़ार है कि दर्शक मेरा ये नया रूप देखें और साहिल के सफर को जानें।"

समीर का किरदार निभाने वाले नमन जैन ने कहा, "समीर वो इंसान है जो हर चीज़ के गलत होने पर भी हंसी ढूंढ लेता है, और उसके इस पहलू को एक्सप्लोर करने में मुझे बहुत मज़ा आया। वो एक ऐसी कहानी में जो इंटेंस सिचुएशंस से भरी है, एक अलग एनर्जी लेकर आता है, लेकिन शो आगे बढ़ने के साथ उसकी अपनी परेशानियां और अलग-अलग शेड्स सामने आते हैं।

समीर जैसा किरदार मिलना भी मुश्किल है और निभाना भी, और इस किरदार के ज़रिए मैंने जो एक्सप्लोर किया है वो मेरे पहले निभाए गए सभी किरदारों से बिल्कुल अलग है। स्क्रीन के बाहर, हम चारों के बीच एक नेचुरल दोस्ती बन गई, और हमारे बीच की नोकझोंक ने सेट पर हमारे वक्त को और भी मज़ेदार बना दिया।

मैं विनय सर का शुक्रगुज़ार हूं जिन्होंने हमें साथ लाया, और मुझे बेताबी से इंतज़ार है कि दर्शक समीर से मिलें और देखें कि वो इस गैंग में क्या लेकर आता है।" चार यार का प्रीमियर एक्सक्लूसिव तौर से प्राइम वीडियो पर इस 23 अक्टूबर, 2026 को पूरे भारत और दुनिया भर के 240 से ज़्यादा देशों और इलाकों में हिंदी में होगा