• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट की दो झलकियां हुई आउट, ग्लैमरस अंदाज ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

SLB द्वारा स्क्रीन पर रोमांस लाते देखना किसी ट्रीट से कम नहीं होता, ऐसे में दर्शक लव एंड वॉर के जरिए लंबे समय के बाद फिर से प्यार का जादू देखने के साथ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 11:37:43 AM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 12:08:23 PM (IST)
संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट की दो झलकियां हुई आउट, ग्लैमरस अंदाज ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म 'लव एंड वॉर'

HighLights

  1. संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म है 'लव एंड वॉर'।
  2. यह 2027 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्म है।
  3. ऐसे में फिल्म को लेकर हर बीतते दिन के साथ एक्साइटमेंट है।

एंटरटेनमेंट डेस्‍क। रणबीर कपूर के जबरदस्त फर्स्ट लुक पोस्टर को जारी करने के बाद मेकर्स ने अब संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर से आलिया भट्ट के लुक को पोस्टर के जरिए रिवील कर दिया है। कहना होगा कि एक्ट्रेस इसमें कभी न देखे गए अवतार में नजर आ रही हैं!

संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म 'लव एंड वॉर' बिना किसी शक साल 2027 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्म है। ऐसे में फिल्म को लेकर हर बीतते दिन के साथ बढ़ रही एक्साइटमेंट में इजाफा करते हुए मेकर्स ने हाल ही में फिल्म से जुड़े अपडेट शेयर कर दर्शकों को हैरान कर दिया है।


बता दें कि फिल्म की दुनिया SLB द्वारा रची गई सबसे नई दुनियाओं में से है, और इस तरह से यह उनके द्वारा पहले दिखाए गए पुराने दौर के सेटिंग्स से बिल्कुल अलग है। अब रणबीर कपूर का फिल्म से लुक शेयर करने के बाद, मेकर्स ने आलिया भट्ट के पोस्टर से पर्दा उठा दिया है।

पोस्टर में आलिया बेहद खूबसूरत ग्लैमर से भरे कैबरे-स्टाइल में नजर आ रही हैं। उनके इस लुक में साफ तौर से कॉन्फिडेंस, सेंशुअलिटी और ओल्ड स्कूल चार्म का मेल है। एक तरह से सामने आया लुक न सिर्फ बेहद हटकर है बल्कि ऐसा है जिसमें आलिया को पहले कभी नहीं देखा गया है।

आलिया भट्ट पोस्टर में एक कुर्सी पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं, उन्होंने आकर्षक स्लिट स्कर्ट संग हेडपीस पहना है। पोस्टर का बैकग्राउंड बेहद रिच होने के साथ रेट्रो मूड को अपने फ्रेम में जोड़ रहा है, जबकि एक्ट्रेस का पोज बेहद स्टाइलिश होने के साथ बोल्ड और सेंसुअस लग रहा है। आलिया ने अपने इस लुक को पूरे कॉन्फिडेंट के साथ कैरी किया है, साथ ही अपने बिल्कुल अलग अंदाज को दर्शकों के सामने पेश किया है।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर आलिया का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है -

View this post on Instagram

A post shared by Bhansali Productions (@bhansaliproductions)

SLB द्वारा स्क्रीन पर रोमांस लाते देखना किसी ट्रीट से कम नहीं होता, ऐसे में दर्शक लव एंड वॉर के जरिए लंबे समय के बाद फिर से प्यार का जादू देखने के साथ महसूस करने वाले हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि पोस्टर ने फिल्म की रिलीज़ के लिए एक्साइटमेंट को अलग लेवल पर पहुंचा दिया है।

संजय लीला भंसाली की “लव एंड वॉर” में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल्स में हैं। यह 21 जनवरी 2027 को दुनिया भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है।

View this post on Instagram

A post shared by Bhansali Productions (@bhansaliproductions)