
मनोरंजन डेस्क। राजकुमार राव अपनी अपकमिंग फिल्म प्रहार-द उज्जवल निकम स्टोरी में उज्जवल निकम का किरदार निभाने वाले हैं। इस बारे में जब खुद उज्जवल निकम से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि राजकुमार राव कौन है। इसका मतलब यह है कि जो एक्टर स्क्री पर उनके किरदार को निभाने वाला है, उसी के बारे उन्हें नहीं पता है। इस बात का खुलासा खुद निकम ने किया है।
उज्ज्वल निकम भारत के जाने-माने स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर हैं। वे अपनी हाई प्रोफाइल केसेज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 1993 के मुंबई बम धमाकों और 26/11 मुंबई आतंकी हमले जैसे बड़े मामलों में आरोपियों को सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अभी वह राज्यसभा मेंबर भी हैं।
NDTV को दिए हालिया इंटरव्यू में जब निकम से पूछा गया था- राजकुमार आपका किरदार निभा रहे हैं। अपकी क्या उम्मीदें हैं इस फिल्म से। सभी लोग तब चौक गए जब उन्होंने कहा कि वह एक्टर को नहीं जानते हैं। साथ ही उन्होंने राव की कोई फिल्म भी आज तक नहीं देखी है।
इस पर डायरेक्टर अविनाश अरुण ने निकम को राजकुमार राव के बारे में बताया और उनसे मिलवाया। एक्टर से मिल कर निकम बहुत खुश हुए।
यह पहली बार नहीं है कि राजकुमार राव किसी पर्सनैलिटी की बायोपिक में काम कर रहे हैं। इससे पहले वह फिल्म शाहिद, अलीगढ़, ओमेर्टा, श्रीकांत और वेब सीरीज बोस: डेड/अलाइव में रियल लाइफ कैरेक्टर्स निभा चुके हैं।
इसका टीजर 25 जून को रिलीज हुआ था। टीजर की शुरुआत राजकुमार राव के किरदार से होती है। वह कहते है- हम कसाब को फांसी क्यों नहीं दे रहे। इससे साफ होता है कि फिल्म 26/11 के आतंकी हमले से जुड़े केस पर बनाई गई है। इसका मतलब, यह मुंबई आतंकी हमले के मुकदमे पर ज्यादा फोकस करेगी।
टीजर में एक दमदार डायलॉग सुनाई देता है- कसाब को मारना आसान था, लेकिन उसे किसने भेजा यह साबित करना असली जंग थी। वहीं, टीजर के अंत में कसाब दिखाई देता है। वह कहता है- बादशाह होंगे आप इस इमारत के। लेकिन, यह लोग मुझे देखने आते हैं।
फिल्म को अविनाश अरुण ने डायरेक्ट किया है। वह पाताल लोक और थ्री ऑफ अस को भी डायरेक्ट कर चुके हैं। फिल्म तो दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है। इसे मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है।