आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट पर सरकार का एक्शन… Ullu, ALTT, Desiflix जैसे OTT प्लेटफॉर्म बैन
Ullu, ALTT, Desiflix, Ullu Banned: सरकार ने यह कदम अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट का प्रसारण रोकने के उद्देश्य से उठाया है। सरकार को कई शिकायतें मिली, जिनमें कहा गया कि ये ऐप्स कथित तौर पर मॉडरेशन के बिना कामुक वेब सीरीज की आड़ में एडल्ट सामग्री प्रसारित कर रहे हैं।
Publish Date: Fri, 25 Jul 2025 01:02:33 PM (IST)
Updated Date: Fri, 25 Jul 2025 02:42:51 PM (IST)
Ullu, ALTT, Desiflix जैसे OTT प्लेटफॉर्म बैनएजेंसी, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश में आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट दिखाने वाले ऐप्स पर एक्शन लिया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने उल्लू (Ullu), आल्ट (ALTT), बिग शॉट्स (Big Shots) और देशीफ्लिक्स (Desiflix) जैसे 25 ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अनुसार, पोर्नोग्राफिक कंटेंट और आपत्तिजनक एड दिखाने वाले ऐप्स की पहचान करते हुए यह कदम उठाया है। शुक्रवार को जारी अधिसूचना में बनाया गया कि इस बारे में सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) को भी निर्देश जारी कर दिया गया है। आदेश के बाद इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स ने इन 25 ऐप्स को अपने-अपने सर्वर से तुरंत बंद कर दिया है।
![naidunia_image]()
यहां भी क्लिक करें - ये हैं Ullu Web Series की टॉप 20 एक्ट्रेस, बोल्ड और एडल्ट कंटेंट से करती हैं मोटी कमाई...देखें फोटोज-नेट वर्थ
Ullu, ALTT, Desiflix, Ullu Banned: देखिए बैन हुए ऐप्स की लिस्ट?
- आल्ट -ALTT
- उल्लू -ULLU
- बिग शॉट्स ऐप -Big Shots app
- देशीफ्लिक्स -Desiflix
- बूमेक्स -Boomex
- नवरस लाइट -Navarasa Lite
- गुलाब ऐप -Gulab app
- कंगन ऐप -Kangan app
- बुल ऐप -Bull app
- जलवा ऐपा -Jalva app
- वाओ एंटरटेनमेंट -Wow Entertainment
- लुक एंटरटेनमेंट -Look Entertainment
- हिटप्राइम -Hitprime
- फेनियो -Feneo
- शोएक्स -ShowX
- सोल टॉकीज -Sol Talkies
- अड्डा टीवी -Adda TV
- हॉटएक्स वीआईपी -HotX VIP
- हलचल ऐप -Hulchul app
- मूडएक्स -MoodX
- नियानएक्स वीआईपी -NeonX VIP
- फ्यूजी -Fugi
- मोजीफ्लिक्स -Mojflix
- ट्राईफ्लिक्स -Triflicks